Raman Arora has been playing an active role

जालंधर सेंट्रल हलके की गरमाई सियासत, MLA Raman Arora को फिर मिली सिक्योरिटी

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 23 2026 11:49:39 AM

जालंधर सेंट्रल हलके की गरमाई सियासत, MLA Raman Arora को फिर मिली सिक्योरिटीरमन अरोड़ा पहले भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं

जालंधर सेंट्रल हलके की गरमाई सियासत mla raman arora को फिर मिली सिक्योरिटी

जालंधर सेंट्रल हलके की गरमाई सियासत, MLA Raman Arora को फिर मिली सिक्योरिटी

रमन अरोड़ा पहले भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं

पार्टी द्वारा एक बार फिर भरोसा जताए जाने की चर्चा

मजबूत भूमिका देकर मैदान में उतारने की तैयारी में 

इसके अलग-अलग सियासी मायने निकाले जा रहे हैं

 पार्टी की गतिविधियों पर अब सभी की नजरें टिकी हैं

जालंधर

जालंधर की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को लेकर पार्टी की तरफ से एक बार फिर भरोसा जताए जाने की चर्चा है। वहीं, रमन अरोड़ा को पंजाब सरकार की तरफ से पहले भी सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी, जिसे बाद में उन्होंने वापस कर दिया था। लेकिन अब फिर से रमन अरोड़ा को सिक्योरिटी मिल गई है। रमन अरोड़ा पहले भी पार्टी के लिए जालंधर सेंट्रल में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। 

अलग-अलग सियासी मायने निकाले जा रहे

माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान रमन अरोड़ा को जालंधर सेंट्रल में दोबारा मजबूत भूमिका देकर मैदान में उतारने की तैयारी में है। अब उन्हें दोबारा अहम जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा के बाद स्थानीय राजनीति में इसके अलग-अलग सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

कोहली के बीजेपी में जाने की चर्चा अटकल

वहीं, सूत्रों के अनुसार, इसे नितिन कोहली के बीजेपी में जाने की चल रही चर्चाओं के बीच पार्टी की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, कोहली के बीजेपी में जाने की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। ऐसे में इन चर्चाओं को राजनीतिक अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है।

जालंधर सेंट्रल में बदलते सियासी समीकरण

जालंधर सेंट्रल में बदलते सियासी समीकरणों के बीच पार्टी की गतिविधियों पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं। रमन अरोड़ा को दोबारा मजबूत भूमिका मिलती है या नहीं और आने वाले दिनों में पार्टी की तरफ से कौन से और सियासी पत्ते खोले जाते हैं, यह देखना अहम होगा।

Related to this topic: