'Rangla Punjab' will be built only through good

जालंधर में समर हॉकी कैंप में पहुंची राजविंदर कौर थियाड़ा, बोलीं- प्रतिभा को मिलना चाहिए सही मंच

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 25 2026 11:23:06 AM

जालंधर में समर हॉकी कैंप में पहुंची राजविंदर कौर थियाड़ा, बोलीं- प्रतिभा को मिलना चाहिए सही मंचबच्चों को अच्छे ग्राउंड और शिक्षा से ही बनेगा ‘रंगला पंजाब’

जालंधर में समर हॉकी कैंप में पहुंची राजविंदर कौर थियाड़ा बोलीं- प्रतिभा को मिलना चाहिए सही मंच

जालंधर में समर हॉकी कैंप में पहुंची राजविंदर कौर थियाड़ा, बोलीं- प्रतिभा को मिलना चाहिए सही मंच

बच्चों को अच्छे ग्राउंड और शिक्षा से ही बनेगा ‘रंगला पंजाब’

जालंधर कैंट हलके की आम आदमी पार्टी इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा कूक्कड़ गांव में चल रहे समर हॉकी कैंप में पहुंचीं। उन्होंने ग्राउंड में बच्चों को हॉकी खेलते हुए देखा और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों को खेल के प्रति समर्पित देखकर उन्होंने खुशी जताई और कहा कि ऐसे कैंप युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच देते हैं।

बच्चों को ग्राउंड में खेलते देख खुशी हुई
राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि ग्राउंड में बच्चों को पूरे उत्साह के साथ खेलते हुए देखकर उनका मन बहुत खुश हुआ। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के लिए भी बेहतर सुविधाएं और उचित माहौल मिलना जरूरी है। खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं।

‘अच्छी शिक्षा और अच्छे ग्राउंड से बनेगा रंगला पंजाब’
राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने का सपना देखा है। यह सपना तभी पूरा हो सकता है, जब पंजाब के बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ खेलने के लिए अच्छे ग्राउंड और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। पंजाब की युवा पीढ़ी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उन्हें सही अवसर और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की है। गांवों में आयोजित होने वाले ऐसे खेल कैंप बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पूर्व सरपंच और ब्लॉक समिति चेयरमैन ने भी बढ़ाया हौसला
समर हॉकी कैंप में पूर्व सरपंच जगतार सिंह, ब्लॉक समिति चेयरमैन देसराज समेत कई लोग पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और कैंप के आयोजन की सराहना की। इस दौरान बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ हॉकी अभ्यास किया।

Related to this topic: