श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पंजाब में रहेगी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज व सरकारी ऑफिस रहेंगे बंद
छात्रों, शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर
4 सितंबर को राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया
त्योहार के कारण न तो स्कूल खुलेंगे और न ही सरकारी ऑफिस
धार्मिक कार्यक्रमों और पारिवारिक आयोजनों में शामिल होंगे लोग
पंजाब में छात्रों, शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी और अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिस कारण न तो स्कूल खुलेंगे और न ही सरकारी ऑफिस। छुट्टी की घोषणा होने के बाद विद्यार्थियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। कई लोग धार्मिक कार्यक्रमों और पारिवारिक आयोजनों में शामिल होंगे।
श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है प्रमुख त्योहार
श्री कृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। पंजाब के विभिन्न शहरों और कस्बों में मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाएगा। भजन-कीर्तन, झांकियां और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु देर रात तक मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
सरकारी कामकाज बंद और स्कूल-कॉलेजों में अवकाश
अवकाश के कारण राज्यभर के सरकारी कार्यालयों में कामकाज बंद रहेगा, जबकि स्कूल और कॉलेजों में भी पढ़ाई नहीं होगी। प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को छुट्टी संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं बैंक और अन्य संस्थानों की कार्यप्रणाली स्थानीय नियमों के अनुसार तय होगी। लगातार व्यस्त दिनचर्या के बीच मिला यह अवकाश लोगों को परिवार के साथ समय बिताने और धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान करेगा।