No relief from the heat in several parts of Punjab

पंजाब में छिटपुट बारिश पर टिकी राहत की उम्मीद, उमस भरी गर्मी से परेशानी, 1-2 सितंबर को बढ़ सकती है बारिश

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 31 2026 12:32:18 PM

पंजाब में छिटपुट बारिश पर टिकी राहत की उम्मीद, उमस भरी गर्मी से परेशानी, 1-2 सितंबर को बढ़ सकती है बारिशचंडीगढ़, मोहाली, पटियाला समेत पंजाब के कई हिस्सों में गर्मी से राहत नहीं

पंजाब में छिटपुट बारिश पर टिकी राहत की उम्मीद उमस भरी गर्मी से परेशानी 1-2 सितंबर को बढ़ सकती है बारिश

पंजाब में छिटपुट बारिश पर टिकी राहत की उम्मीद, उमस भरी गर्मी से परेशानी, 1-2 सितंबर को बढ़ सकती है बारिश

चंडीगढ़, मोहाली, पटियाला समेत पंजाब के कई हिस्सों में गर्मी से राहत नहीं 

पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

एक जैसी बारिश के बजाय क्षेत्रवार मौसम में अंतर देखने को मिल सकता है

चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में अगले दिनों आंशिक बादल छाने की संभावना है

पंजाब डेस्क

पंजाब में मानसून की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद मुख्य रूप से छिटपुट बारिश पर टिकी है। मानसून की गतिविधि कमजोर पड़ने से चंडीगढ़, मोहाली, पटियाला समेत पंजाब के कई हिस्सों में इन दिनों लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन फिलहाल किसी बड़े मौसम अलर्ट की घोषणा नहीं की गई है। 

1 और 2 सितंबर को बढ़ सकता है बारिश का दायरा

मौसम विभाग के मुताबिक 1 और 2 सितंबर को पंजाब के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली समेत कई इलाकों में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिणी और पश्चिमी पंजाब के जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है। ऐसे में अगले दो दिनों में भी पूरे पंजाब में एक जैसी बारिश के बजाय क्षेत्रवार मौसम में अंतर देखने को मिल सकता है।

चंडीगढ़-ट्राईसिटी में 5 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में अगले दिनों आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है और यह स्थिति कम से कम 5 सितंबर तक बनी रहने का अनुमान है। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। ऐसे मौसम में बारिश होने पर कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है, लेकिन बादलों के बीच धूप निकलने पर उमस दोबारा बढ़ने की संभावना रहेगी।

किसानों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह

फिलहाल पंजाब और चंडीगढ़ के लिए कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को अपडेटेड मौसम पूर्वानुमान देखते रहने की सलाह दी है, क्योंकि स्थानीय स्तर पर मौसम तेजी से बदल सकता है। खासकर उत्तरी और पूर्वी जिलों में 1-2 सितंबर की बारिश उमस और गर्मी से राहत दे सकती है, जबकि दक्षिणी-पश्चिमी हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने से गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है।

Related to this topic: