Dhuri, Khadoor Sahib, Talwandi Sabo, and Rampura

2027 में दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल! धूरी से भगवंत मान को चुनौती देने की चर्चा

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 26 2026 01:03:47 PM

2027 में दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल! धूरी से भगवंत मान को चुनौती देने की चर्चाधूरी, खडूर साहिब, तलवंडी साबो व रामपुरा फूल

2027 में दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल धूरी से भगवंत मान को चुनौती देने की चर्चा

2027 में दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल! धूरी से भगवंत मान को चुनौती देने की चर्चा

धूरी, खडूर साहिब, तलवंडी साबो व रामपुरा फूल

कौन-सी दो सीटें चुनी जाती हैं, इस पर नजर बनी

अंतिम फैसला पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा

धूरी को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है

 

पंजाब की 2027 विधानसभा चुनावी तैयारियों के बीच अकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पार्टी से जुड़े नेताओं के मुताबिक, अमृतपाल सिंह को दो विधानसभा सीटों से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है। हालांकि, किन दो सीटों से वह चुनाव लड़ेंगे, इसका अंतिम फैसला पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा।

धूरी से भगवंत मान के खिलाफ उतरने की चर्चा

पार्टी के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह अयाली के हवाले से कहा गया है कि अमृतपाल सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा क्षेत्र धूरी से भी चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, धूरी को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने अमृतपाल सिंह के खडूर साहिब से चुनाव लड़ने और मालवा क्षेत्र की धूरी सीट से भी मैदान में उतरने की संभावना जताई थी।

अंतिम फैसला पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा

फिलहाल दो विधानसभा सीटों को लेकर पार्टी स्तर पर चर्चा चल रही है। अंतिम रूप से किन दो सीटों से अमृतपाल सिंह चुनाव लड़ेंगे, इसका फैसला पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा। ऐसे में धूरी, खडूर साहिब, तलवंडी साबो और रामपुरा फूल में से कौन-सी दो सीटें चुनी जाती हैं, इस पर नजर बनी हुई है। इनमें धूरी से चुनाव लड़ने को लेकर अमृतपाल सिंह की रुचि की भी चर्चा है।

Related to this topic: