The school administration immediately took

पंजाब में 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! थ्रेट मेल मिलने के बाद बच्चों की छुट्टी

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 18 2026 03:07:11 PM

पंजाब में 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! थ्रेट मेल मिलने के बाद बच्चों की छुट्टीस्कूल प्रशासन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए स्कूल खाली करवाए

पंजाब में 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी थ्रेट मेल मिलने के बाद बच्चों की छुट्टी

पंजाब में 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! थ्रेट मेल मिलने के बाद बच्चों की छुट्टी

स्कूल प्रशासन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए स्कूल खाली करवाए

वहीं अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल से ले जाने के लिए कहा गया

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं

संदिग्ध वस्तु की तलाश में स्कूल परिसरों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा 

फाजिल्का

पंजाब के फाजिल्का में उस समय हड़कंप मच गया जब 5 प्राइवेट स्कूलों को ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए स्कूल खाली करवा दिए। बच्चों की छुट्टी कर दी गई और अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल से ले जाने के लिए कहा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। स्कूल परिसरों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और किसी भी संदिग्ध वस्तु की तलाश की जा रही है।

करीब 11:12 बजे आया यह धमकी भरा मेल

फाजिल्का के आत्मवल्लभ पब्लिक स्कूल के अलावा सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, होली हार्ट स्कूल, सर्व हितकारी स्कूल और कॉम्फी इंटरनेशनल स्कूल को भी धमकी भरे ईमेल मिले हैं। आत्मवल्लभ पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल संगीता तिन्ना ने बताया कि स्कूल को करीब 11:12 बजे बम ब्लास्ट की धमकी वाला ईमेल मिला था। इसके बाद बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल में छुट्टी कर दी गई।

साइबर सेल को ईमेल भेजने वाले की तलाश

पुलिस की ओर से स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाने के साथ-साथ साइबर सेल की टीम को भी जांच में लगाया गया है। साइबर टीम यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरे ईमेल किस जगह से भेजे गए और इसके पीछे कौन है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही धमकी की वास्तविकता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related to this topic: