पंजाब में बदल जाएगा सरकारी स्कूलों का समय, जानिए नया टाइम टेबल?
स्कूल सुबह 8:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2:30 बजे छुट्टी होगी
प्राथमिक, मिडिल, हाई और सीसे स्कूलों में लागू होगी व्यवस्था
शैक्षणिक सत्र की समयसारणी को ध्यान में रखते लिया फैसला
पंजाब में शैक्षणिक सत्र में तीन बार स्कूलों का समय बदलता है
जालंधर
पंजाब में 1 अक्टूबर से सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव होने जा रहा है। नए शेड्यूल के मुताबिक स्कूल सुबह 8:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2:30 बजे छुट्टी होगी। यह व्यवस्था राज्य के प्राथमिक, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लागू की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार यह टाइमिंग 31 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को नए समय का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पहले स्कूलों की टाइमिंग सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक थी। स्कूलों के समय में बदलाव मौसम में परिवर्तन और शैक्षणिक सत्र की समयसारणी को ध्यान में रखते लिया गया है। पंजाब में शैक्षणिक सत्र में साल में तीन बार स्कूलों का समय बदलता है।
1 अप्रैल से 30 सितंबर तक
स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहता है। पंजाब में 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूल हैं, जहां यह बदलाव लागू होगा।
1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक
प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा। मिडिल से सीसे स्कूलों का समय सुबह 8:30 से दोपहर 2:50 बजे तक रहेगा।
1 नवंबर से 28 फरवरी तक
प्राइमरी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेंगे। मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक रहेगा।