Senior IAS officer Gurkirat Pal Singh appointed

बिजली संकट के बीच पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, PSPCL के चेयरमैन को हटाया

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 14 2026 03:10:49 PM

बिजली संकट के बीच पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, PSPCL के चेयरमैन को हटायावरिष्ठ आईएएस अधिकारी गुरकीरत पाल सिंह नये CMD नियुक्त

बिजली संकट के बीच पंजाब सरकार का बड़ा फैसला pspcl के चेयरमैन को हटाया

बिजली संकट के बीच पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, PSPCL के चेयरमैन को हटाया

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गुरकीरत पाल सिंह नये CMD नियुक्त 

नए नेतृत्व में PSPCL बिजली व्यवस्था मजबूत करने में सफल होगा

वहीं 15 सितंबर से पंजाब में लंबे बिजली कट लगने बंद हो जाएंगे

आने वाले दिनों में बिजली की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी

 

पंजाब में जारी बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। सरकार ने PSPCL के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) को उनके पद से हटा दिया है। सरकार ने उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गुरकीरत पाल सिंह को PSPCL का नया CMD नियुक्त किया है। सरकार को उम्मीद है कि नए नेतृत्व में PSPCL बिजली व्यवस्था मजबूत करने में सफल होगा।

कल तक समाधान की बात कह चुके हैं मंत्री

बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि 15 सितंबर से पंजाब में लंबे बिजली कट लगने बंद हो जाएंगे। सरकार ने बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए प्राइवेट बिजली प्लांट भी ठीक करवाए हैं। बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए करीब 200 सरकारी कर्मचारियों को लगाया गया है। सरकार की कोशिशों के चलते आने वाले दिनों में बिजली की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

Related to this topic: