Several districts in Punjab received good rainfall

पंजाब-चंडीगढ़ में मानसून सक्रिय, 6 अगस्त तक बारिश का यलो अलर्ट

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 05 2026 01:35:32 PM

पंजाब-चंडीगढ़ में मानसून सक्रिय, 6 अगस्त तक बारिश का यलो अलर्ट24 घंटे में पंजाब के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई

पंजाब-चंडीगढ़ में मानसून सक्रिय 6 अगस्त तक बारिश का यलो अलर्ट

पंजाब-चंडीगढ़ में मानसून सक्रिय, 6 अगस्त तक बारिश का यलो अलर्ट

24 घंटे में पंजाब के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई

पटियाला में सबसे ज्यादा 143 मिमी बारिश रिकॉर्ड

हालांकि, 7 अगस्त से बारिश में कमी की संभावना

 8 से 10 अगस्त के बीच हल्की और छिटपुट बारिश

चंडीगढ़

पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विज्ञान ने 5 और 6 अगस्त को पंजाब और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में पंजाब के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। पटियाला में सबसे ज्यादा 143 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। श्री आनंदपुर साहिब में 58 मिमी, होशियारपुर के सालेरन में 53.5 मिमी, शहीद भगत सिंह नगर के बल्लोवाल सौंखड़ी में 43.3 मिमी और बरनाला में 38.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। 

बारिश का सिलसिला जारी

मौसम विभाग के अनुसार 6 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। हालांकि, 7 अगस्त से बारिश में कमी आने की संभावना है। इसके बाद 8 से 10 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बठिंडा 36.8 डिग्री सेल्सियस के साथ पंजाब का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं, चंडीगढ़ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा। 

7 अगस्त से मिलेगी राहत

शहर का न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शाम 5:30 बजे तक चंडीगढ़ में 16.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। लुधियाना और पठानकोट में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक 7 अगस्त से भारी बारिश का दौर कमजोर पड़ सकता है। इसके बाद पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम कुछ हद तक साफ होने की संभावना है। हालांकि, 8 से 10 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर हल्की और छिटपुट बारिश हो सकती है।

Related to this topic: