A shocking incident has come to light from Urban

जालंधर में फर्ज़ी CIA कर्मचारी बन रेस्टोरेंट में घुसे 2 व्यक्ति, पिस्तौल निकालकर स्टाफ और मालिक को धमकाया

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 07 2026 01:08:48 PM

जालंधर में फर्ज़ी CIA कर्मचारी बन रेस्टोरेंट में घुसे 2 व्यक्ति, पिस्तौल निकालकर स्टाफ और मालिक को धमकायाजालंधर के अर्बन स्टेट फेज़ 2 से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है

जालंधर में फर्ज़ी cia कर्मचारी बन रेस्टोरेंट में घुसे 2 व्यक्ति पिस्तौल निकालकर स्टाफ और मालिक को धमकाया

जालंधर में फर्ज़ी CIA कर्मचारी बन रेस्टोरेंट में घुसे 2 व्यक्ति, पिस्तौल निकालकर स्टाफ और मालिक को धमकाया

जालंधर के अर्बन स्टेट फेज़ 2 से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है

उन्होंने रेस्टोरेंट के स्टाफ और मालिक को पिस्तौल दिखाते हुए धमकाया

CIA स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कंबोज ने कहा युवक उनके स्टाफ में नहीं

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली, आगे की कार्रवाई की जा रही है

जालंधर 

जालंधर के अर्बन स्टेट फेज़ 2 से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां 2 व्यक्ति खुद को CIA स्टाफ का कर्मचारी बताकर Padrino Resturant घुस गए। जिसके बाद उन्होंने रेस्टोरेंट के स्टाफ और मालिक को पिस्तौल दिखाते हुए धमकाया। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। इस मामले की शिकायत रेस्टोरेंट मालिक ने पुलिस को दी है। वहीं इस मामले पर CIA स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार कंबोज ने कहा कि उक्त युवक उनके स्टाफ में नहीं है। उधर थाना 7 की पुलिस ने युवकों के हाथ में पिस्टल पकड़ा देख मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्कॉर्पियो पर आए थे दोनों युवक

रविवार 7 बजे करीब स्कॉर्पियो सवार 2 व्यक्ति आए और रसोई से रेस्टोरेंट के अंदर घुसे। अंदर आते ही उन्होंने कहा कि वह CIA स्टाफ के कर्मचारी हैं और गुरविंदर सिंह के बारे में पता करने आए हैं। जब उन्होंने रेस्टोरेंट के मालिक से इस बारे में पूछा तो उन्हें लगा कि यह CIA स्टाफ से नहीं लग रहे हैं क्योंकि उनके हाथ में .45 बोर की पिस्तौल थी जो पुलिस कर्मियों के पास नहीं होती। इससे शक और भी ज्यादा गहरा गया।

पिस्तौल दिखाकर दी धमकियां

रेस्टोरेंट मालिक अरुणदीप ने आगे बताया कि दोनों युवक गलत शब्दावली का इस्तेमाल कर रहे थे। इसके बाद आरोपियों ने पिस्टल दिखाते हुए धमकी दी और कहा कि गुरविंदर को बता दें कि हम रेस्टोरेंट आए थे। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। यह पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पहले भी उनके साथ दो बार हमले की घटनाएं हो चुकी हैं।

Related to this topic: