Shocking revelations regarding milk quality

जालंधरवासियों आप दूध पी रहे हो या पानी! स्टिंग ऑपरेशन में हुआ बड़ा खुलासा

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 21 2026 02:12:21 PM

जालंधरवासियों आप दूध पी रहे हो या पानी! स्टिंग ऑपरेशन में हुआ बड़ा खुलासास्टिंग ऑपरेशन में कथित तौर पर दूध की गुणवत्ता को लेकर चौंकाने वाले खुलासे

जालंधरवासियों आप दूध पी रहे हो या पानी स्टिंग ऑपरेशन में हुआ बड़ा खुलासा

जालंधरवासियों आप दूध पी रहे हो या पानी! स्टिंग ऑपरेशन में हुआ बड़ा खुलासा

स्टिंग ऑपरेशन में कथित तौर पर दूध की गुणवत्ता को लेकर चौंकाने वाले खुलासे 

वीडियो में एक दूध विक्रेता भी कह रहा कि वह दूध में पानी मिलाकर बेच रहा है

कोई मिलावट नहीं करता, बल्कि पानी मिला बेच रहा है ताकि लागत निकल सके

वीडियो में विक्रेता ने कहा, वह 28 किलो भैंस के दूध में 12 किलो पानी मिलाता है

इस मामले के सामने आने के बाद दूध की शुद्धता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं

जालंधर

जिस दूध को आप अपनी सेहत के लिए फायदेमंद समझ रहे, असल में वह आपकी सेहत खराब कर सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दूध में काफी ज्यादा मात्रा में मिलावट देखने को मिल रही है। जालंधर में दूध में मिलावट का एक मामला सामने आया है, जिसने चिंता बढ़ा दी है। देव डेयरी के मनप्रीत मंगू द्वारा किए स्टिंग ऑपरेशन में कथित तौर पर दूध की गुणवत्ता को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। वीडियो में एक दूध विक्रेता यह स्वीकार करता दिखाई देता है कि वह दूध में पानी मिलाकर बेच रहा है। यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब लोग शुद्ध दूध की मांग कर रहे हैं।

दूध में पानी मिलाकर बेचा जा रहा

स्टिंग ऑपरेशन के दौरान दूध विक्रेता से पूछा गया कि जब डेयरी से दूध 75 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिलता है तो वह 70 रुपए में कैसे बेच रहा है। इस पर विक्रेता ने बताया कि बाजार में दूध 65 से 70 रुपए तक बिक रहा है। उसने यह भी दावा किया कि वह किसी प्रकार के रासायनिक पदार्थ की मिलावट नहीं करता, बल्कि दूध में पानी मिलाकर बेचता है ताकि लागत कम हो सके।

मालिक ने कहा-पैसे तो बच रहे हैं

वीडियो में विक्रेता ने कथित तौर पर बताया कि वह 28 किलो भैंस के दूध में करीब 12 किलो पानी मिलाता है। उसके अनुसार ऐसा करने से उसे प्रतिमाह 15 से 16 हजार रुपए तक की अतिरिक्त बचत होती है। विक्रेता ने यह भी कहा कि उसने यह काम छोड़ने की बात कही थी, लेकिन मालिक ने उसे काम जारी रखने के लिए कहा। मामले के सामने आने के बाद दूध की शुद्धता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Related to this topic: