Singapore flight suffers major snag before takeoff

टेकऑफ से पहले सिंगापुर फ्लाईट में आई बड़ी खराबी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 08 2025 03:21:02 PM

टेकऑफ से पहले सिंगापुर फ्लाईट में आई बड़ी खराबी, रनवे से लौटा विमान, बाल-बाल बचे यात्री, दिल्ली आनी थी फ्लाईट

टेकऑफ से पहले सिंगापुर फ्लाईट में आई बड़ी खराबी

रात 2:20 बजे टेकऑफ को तैयार थी और विमान में 300 से अधिक यात्री सवार 

दिल्ली आने वाली फ्लाईट SQ 402 में सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर बड़ी खराबी

तीन घंटे बाद नया विमान उपलब्ध कराया, सोमवार 8:30 बजे दिल्ली पहुंचे यात्री

नई दिल्ली : 

सिंगापुर से दिल्ली आने वाली फ्लाईट SQ 402 में सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर बड़ी खराबी आ गई। उड़ान सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट से रात 2:20 बजे टेकऑफ के लिए तैयार थी और सभी यात्री विमान में सवार हो चुके थे। जैसे ही विमान रनवे पर दौड़ने लगा, उसमें गंभीर खराबी आ गई और टेकऑफ रोकना पड़ा। यात्रियों को तुरंत वापस टर्मिनल पर उतार दिया गया। एयरलाइन ने तीन घंटे बाद एक नया विमान उपलब्ध कराया, सभी यात्री सुरक्षित सोमवार सुबह 8:30 बजे दिल्ली पहुंचे। हालांकि पहली फ्लाईट में खराबी क्या आई, इस बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।

तकनीकी खराबी के कारण असुविधा 

सिंगापुर से दिल्ली आने वाली फ्लाइट SQ 402 में रविवार देर रात बड़ी तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। यह उड़ान सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट से रात 2:20 बजे टेकऑफ के लिए तैयार थी और विमान में 300 से अधिक यात्री सवार हो चुके थे। रनवे पर विमान ने गति पकड़ना शुरू ही किया था कि अचानक इसमें गंभीर खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने टेकऑफ रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से वापस टर्मिनल पर ले जाया गया।

 वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की

तकनीकी खराबी के बाद एयरलाइन ने वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की, जिसके आने में लगभग तीन घंटे लग गए। नया विमान तैयार होने के बाद सभी यात्रियों को दोबारा बोर्ड कराया गया। यह फ्लाइट भारतीय समय अनुसार सोमवार सुबह 8:30 बजे दिल्ली पहुंची। फिलहाल पहली विमान में आई खराबी के कारणों की जानकारी एयरलाइन द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन जांच जारी है।

Related to this topic: