पंजाब में लगने जा रहे खास वोटर कैंप, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक BLO रहेंगे मौजूद; जानें पूरा अपडेट
राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं
वोटर लिस्ट अपडेट व संशोधन का काम SIR के तहत तेजी से जारी
वहीं, चुनाव प्रशासन मोबाइल पर SMS भेजकर जानकारी दे रहा है
नए आवेदन और आपत्तियों के लिए अलग-अलग फॉर्म होंगे स्वीकार
पंजाब में भारतीय चुनाव आयोग (ECI) और मुख्य चुनाव अधिकारी के निर्देशों पर वोटर लिस्ट को अपडेट और संशोधित करने का काम स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत तेजी से जारी है। इसी प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए 6 सितंबर (रविवार) को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। यह कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे। संबंधित BLO अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे।
विशेष कैंप का समय और सुविधाएं
लोगों की सुविधा के लिए चुनाव प्रशासन द्वारा मोबाइल पर SMS भेजकर भी इसकी जानकारी दी जा रही है। कैंप के दौरान वोटर लिस्ट से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान, नए आवेदन और आपत्तियों के लिए अलग-अलग फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे।
अलग-अलग फॉर्म होंगे स्वीकार
फॉर्म-6: नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए (नए मतदाताओं के लिए)। फॉर्म-6B: वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए। फॉर्म-7: वोटर लिस्ट से नाम हटवाने या किसी भी आपत्ति के लिए। फॉर्म-8: पते में बदलाव, नाम या फोटो में सुधार और ट्रांसफर के लिए।
युवा और दिव्यांगों पर खास ध्यान
चुनाव प्रशासन इस अभियान के तहत 18 से 19 वर्ष की आयु के पात्र युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दे रहा है। इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को बिना किसी परेशानी के सेवाएं देने के लिए बूथों पर प्राथमिकता दी जाएगी।