पंजाब में सरकारी ऑफिसों में काम-काज बंद! कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने दी Warning
राज्य का क्लेरिकल स्टाफ आज सामूहिक छुट्टी पर चला गया है
मोहनजीत पर हमले में काले कपड़े पहन भूख हड़ताल करेंगे
अगर जनता ने परेशानी झेली तो सरकार अपनी कार्रवाई करेगी
इसलिए हड़ताल छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए
बकाया भुगतान के लिए योजनाबद्ध ढांचा तैयार किया गया है
पंजाब में सरकार और सरकारी कर्मचारियों का विवाद थमने का नहीं ले रहा है। आज पंजाब साझा मुलाजिम मंच की अगुवाई में राज्य का क्लेरिकल स्टाफ सामूहिक छुट्टी पर चला गया है। दरअसल सरकारी कर्मचारी अपनी पुरानी पेंशन योजना लागू करने, DA की बकाया राशि जारी करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत 14 मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं। इस विरोध के साथ ही कर्मचारी मोहनजीत पर हुए हमले को लेकर काले कपड़े पहनकर भूख हड़ताल करेंगे।
कैबिनेट मंत्री पहले ही दे चुके हैं वार्निंग
आपको बता दें कि कर्मचारियों की हड़ताल से पहले ही कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा कर्मचारियों को वार्निंग दे चुके थे। उन्होंने कहा कि अगर सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ी तो सरकार कानून के मुताबिक अपनी कार्रवाई करेगी। इसलिए कर्मचारियों को हड़ताल छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए।
85 हजार कर्मचारियों का बढ़ाया DA
उन्होंने आगे कहा था कि जुलाई 2020 के बाद भर्ती हुए 85 हजार कर्मचारियों का डीए 42% से बढ़ाकर 60% किया गया है, जबकि बाकी कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान वेतन देने का प्रस्ताव है। कर्मचारियों के बकाये से सरकार ने इनकार नहीं किया है और भुगतान के लिए योजनाबद्ध ढांचा तैयार किया गया है।