Statement issued by Judge Priya

जालंधर: लोक अदालत में आज 92 हजार केसों का होगा निपटारा, जज प्रिया सूद का आया बयान

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 12 2026 11:44:53 AM

जालंधर: लोक अदालत में आज 92 हजार केसों का होगा निपटारा, जज प्रिया सूद का आया बयान नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी और पंजाब लीगल सर्विस अथॉरिटी के दिशानिर्देशों के तहत जिले में यह लोक अदालत लगाई गई

जालंधर लोक अदालत में आज 92 हजार केसों का होगा निपटारा जज प्रिया सूद का आया बयान 

जालंधर: लोक अदालत में आज 92 हजार केसों का होगा निपटारा, जज प्रिया सूद का आया बयान 

जालंधर: नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी और पंजाब लीगल सर्विस अथॉरिटी के दिशानिर्देशों के तहत जिले में यह लोक अदालत लगाई गई। इस दौरान जुडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज़ अथॉरिटी, जालंधर की चेयरपर्सन और डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज प्रिया सूद की अध्यक्षता में नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई।

मामले की जानकारी देते हुए जज प्रिया सूद ने बताया कि इस साल की यह तीसरी लोक अदालत लगाई जा रही है। जिसका उद्देश्य विभिन्न लंबित मामलों का निपटारा करना है। आज की सुनवाई में ट्रैफिक चालान, मोटर एक्सीडेंट क्लेम केस, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 (चेक बाउंस) से संबंधित मामले, फौजदारी केस और अन्य दीवानी मामले शामिल हैं। 

इस केसों की सुनवाई के लिए 25 बैंच लगाए गए है, जिसमें 2 नकोदर और 2 फिल्लौर में लगाए गए, जबकि 21 केस शहर में लगाए गए है। ऐसे में आज 92 हजार केसों का निपटारा करने की उम्मीद है। इस दौरान क्रिमिनल केस और ट्रैफिक चालक भी शामिल है। प्रिया सूद ने कहा कि अगली स्पेशल लोक अदालत 21 नंबवर 2026 को लगाई जाएगी। वहीं लोक अदालत साल की चौथी और आखिरी लोक अदालत 12 दिसंबर को लगाई जाएगी।

Related to this topic: