All the students are from classes 11 and 12

हिमाचल में पंजाबी स्टूडेंट के साथ रैगिंग की वीडियो वायरल! अब स्कूल मैनेजमैंट ने लिया एक्शन

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 08 2026 02:21:46 PM

हिमाचल में पंजाबी स्टूडेंट के साथ रैगिंग की वीडियो वायरल! अब स्कूल मैनेजमैंट ने लिया एक्शनसभी स्टूडेंट्स 11वीं-12वीं क्लास के हैं और पंजाब के रहने वाले हैं

हिमाचल में पंजाबी स्टूडेंट के साथ रैगिंग की वीडियो वायरल अब स्कूल मैनेजमैंट ने लिया एक्शन

हिमाचल में पंजाबी स्टूडेंट के साथ रैगिंग की वीडियो वायरल! अब स्कूल मैनेजमैंट ने लिया एक्शन

सभी स्टूडेंट्स 11वीं-12वीं क्लास के हैं और पंजाब के रहने वाले हैं

जिस स्टूडेंट्स के साथ रैगिंग की, वह भी पंजाब का ही रहने वाला

5 स्टूडेंट्स ने 9वीं के स्टूडेंट को हॉस्टल के कमरे में जबरन खींचा 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को इसकी शिकायत दी गई

घटना के बाद रैगिंग की शिकायत मिलते ही सभी स्टूडेंट्स सस्पेंड

वहीं आरोपी स्टूडेंट्स के अलावा हॉस्टल वार्डन से पूछताछ होगी

 

हिमाचल के मशहूर डगशाई पब्लिक स्कूल रैगिंग के मामले में मैनेंजमैंट ने अब जाकर एक्शन लिया है। स्कूल मैनेजमैंट ने रैगिंग करने वाले 5 स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया है। ये सभी स्टूडेंट्स 11वीं-12वीं क्लास के हैं और पंजाब के रहने वाले हैं। जिस स्टूडेंट्स के साथ रैगिंग की गई वह भी पंजाब का ही रहने वाला है। दरअसल रैगिंग का यह पूरा मामला 5 सितंबर टीचर्स डे वाले दिन का है। इस दिन स्कूल के 5 स्टूडेंट्स ने 9वीं क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट को हॉस्टल के कमरे में जबरन खींचा और उसके बाद मारपीट की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को इसकी शिकायत दी गई।

शिकायत मिलते ही पांचों स्टूडेंट्स सस्पेंड : स्कूल प्रिंसिपल

डगशाई स्कूल की प्रिंसिपल रविंद्र वोहरा ने बताया कि घटना के बाद रैगिंग की शिकायत मिलते ही अगले ही दिन उन्होंने पांचों स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड करने के बाद इस मामले को लेकर एक जांच कमे भी बनाई गई है। बच्चों के पेरेंट्स को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस स्कूल जाकर आरोपी स्टूडेंट्स से करेगी पूछताछ

पुलिस को दी शिकायत में आरोप है कि सीनियर स्टूडेंट्स पिछले 4 महीने से जूनियर स्टूडेंट्स के साथ रैगिंग, डराने-धमकाने, मारपीट, मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और स्कूल जाकर पांचों स्टूडेंट्स से पूछताछ करेगी। आरोपी स्टूडेंट्स के अलावा हॉस्टल वार्डन से भी पूछताछ की जाएगी।

Related to this topic: