Sukhbir Singh Badal injured on the arm during

नांदेड़ साहिब में सुखबीर बादल पर हमला! बांह पर लगी चोट, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी घायल

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 13 2026 02:27:36 PM

नांदेड़ साहिब से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुद्वारा माता साहिब कौर के इलाके में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला होने की जानकारी मिली है।

नांदेड़ साहिब में सुखबीर बादल पर हमला बांह पर लगी चोट सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी घायल

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल पर फिर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

सुखबीर के साथ एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है 

हालांकि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया

अपने परिवार के साथ नांदेड़ साहिब गए थे सुखबीर

साल 2024 में श्री दरबार साहिब में हुई थी फायरिंग

 

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुखबीर बादल के साथ एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है और उसका भी ईलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

परिवार के साथ नांदेड़ साहिब गए

जानकारी के मुताबिक सुखबीर बादल परिवार के साथ नांदेड़ साहिब गए थे। इस दौरान वह माता गुरुद्वारा साहिब इलाके में थे तो उन पर तेजधार किरच के साथ हमला किया गया। किरच सीधा जाकर उनकी कलाई पर जा लगी, जिस कारण उनके हाथ से खून बहने लगा। 

इससे पहले भी हो चुका है हमला

बता दें कि इससे पहले भी सुखबीर बादल पर हमला हो चुका है। साल 2024 में सुखबीर श्री दरबार साहिब में पहरेदारी कर थे तो एक व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी थी। जिसमें वह बाल-बाल बचे थे पर एक बार फिर से उन पर हमला होने से उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related to this topic: