Summons issued in the case involving Sunteck City

फिर ED के सामने पेश नहीं हुए अनुराग वर्मा, अब जालंधर ED के जोनल कार्यालय में पेश होने के लिए कहा

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 07 2026 02:07:51 PM

फिर ED के सामने पेश नहीं हुए अनुराग वर्मा, अब जालंधर ED के जोनल कार्यालय में पेश होने के लिए कहासनटेक सिटी और एल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मामले में समन जारी

फिर ed के सामने पेश नहीं हुए अनुराग वर्मा अब जालंधर ed के जोनल कार्यालय में पेश होने के लिए कहा

फिर ED के सामने पेश नहीं हुए अनुराग वर्मा, अब जालंधर ED के जोनल कार्यालय में पेश होने के लिए कहा

सनटेक सिटी और एल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मामले में समन जारी

ED ने 31 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन उस समय वे पेश नहीं हो सके थे

उस समय अनुराग वर्मा ने जरूरी दस्तावेज जुटाने हेतु और समय की जरूरत बताई थी

वहीं IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को भी ED ने 27 अगस्त को दोबारा समन भेजा था

 

पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व विभाग) अनुराग वर्मा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मोहाली के सनटेक सिटी और एल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मामले में समन जारी किया था। उन्हें सोमवार को जालंधर स्थित ED के जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, किसी कारणवश अनुराग वर्मा ED के सामने पेश नहीं हुए। इसी मामले में IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को भी ED की ओर से 27 अगस्त को दोबारा समन भेजा गया था। इससे पहले वह 18 अगस्त को जांच एजेंसी के सामने पेश हो चुकी हैं। 

हाउसिंग व शहरी विकास विभाग से जुड़ा मामला

ED मोहाली के सनटेक सिटी और एल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कथित अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन की जांच कर रही है। जिस अवधि की गतिविधियों की जांच की जा रही है, उस दौरान अनुराग वर्मा हाउसिंग और शहरी विकास विभाग के प्रमुख पद पर तैनात थे। मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों को लेकर उनसे पूछताछ की जानी थी। हालांकि, पेश नहीं होने के बाद अब उन्हें दोबारा समन जारी किया गया है।

अब 9 सितंबर को ED दफ्तर पहुंचने के निर्देश हैं

अनुराग वर्मा को अब 9 सितंबर को जालंधर स्थित ED के जोनल कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले भी ED ने उन्हें 31 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उस समय भी वह पेश नहीं हो सके थे। अनुराग वर्मा ने ED से अतिरिक्त समय मांगा था। उन्होंने जरूरी दस्तावेज जुटाने के लिए और समय की जरूरत बताई थी। इसके बाद जांच एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए नई तारीख दी थी।

Related to this topic: