जम्मू-कश्मीर में 2 आतंकियों का एनकाउंटर, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी
KT या JeM जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े होने की आशंका
पहचान व संगठन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है
जम्मू-कश्मीर में अबतक इस साल 15 आतंकी घटनाएं हुईं
इन घटनाओं में 2 जवान शहीद और 3 नागरिकों की मौत
जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में सुरक्षाबलों ने बुधवार को 2 आतंकियों का एनकाउंटर कर मार गिराया है। दोनों आतंकियों के पाकिस्तानी होने और कश्मीर टाइगर्स (KT) या जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े होने की आशंका है। उनकी पहचान और संगठन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
इस साल 15 आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं
एनकाउंटर के बाद सुरक्षा बलों की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अब तक इस साल 15 आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें सुरक्षाबलों ने 15 आतंकी मारे हैं, जबकि 2 जवान शहीद भी हुए हैं। इन आतंकी घटनाओं में 3 नागरिकों की मौत भी हुई है।