जालंधर कैंट के गांव हरदो फराला में जरूरतमंद परिवारों को बांटी राशन किटें
जालंधर: जालंधर कैंट हलके के गांव हरदो फराला में ‘आज मेरा हलका, मेरा परिवार’ कार्यक्रम के तहत पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें वितरित की गईं। इस दौरान जालंधर कैंट हलके की हलका इंचार्ज राजविंदर थियाड़ा विशेष रूप से मौजूद रहीं।
राशन किट वितरण के दौरान राजविंदर थियाड़ा ने गांववासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं जरूरतों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवारों तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस मौके पर गांव के सरपंच करनजीत सिंह, पंच सुरजीत सिंह, पंच मेजर सिंह, पंच कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में गांववासी मौजूद रहे।
गांववासियों ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से लोगों की भलाई के लिए लगातार कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों ने ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत राशन किट उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, राजविंदर थियाड़ा और गांव के सरपंच-पंचों का धन्यवाद किया।
स्थानीय स्तर पर राशन किट वितरण से जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलने की बात कही गई।