Then, an emergency landing of the plane

एयर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे 164 पैसेंजर्स

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 24 2026 05:08:12 PM

एयर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे 164 पैसेंजर्सतब प्लेन की इमरजैंसी लैंडिंग करवाई गई

एयर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी बाल-बाल बचे 164 पैसेंजर्स

एयर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे 164 पैसेंजर्स

तब प्लेन की इमरजैंसी लैंडिंग करवाई गई

प्लेन के इंजन में कोई नुकसान नहीं पहुंचा

प्लेन के राइट टरबाइन में टकराया था पक्षी

17 अगस्त को भी प्लेन में बर्ड हिट हुई थी 

तब 2 दिनों तक उड़ान पर रोक लगा दी थी

नई दिल्ली

दिल्ली से पटना के लिए जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार होने से बच गई। दरअसल 164 पैसेंजर्स को लेकर जा रहे प्लेन से अचानक पक्षी टकरा गया। जिसके बाद प्लेन की इमरजैंसी लैंडिंग करवाई गई। हालांकि जांच के दौरान प्लेन के इंजन में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

प्लेन के राइट टरबाइन से टकराया था पक्षी

जानकारी के मुताबिक प्लेन के राइट टरबाइन के पास पक्षी टकराया था। जिसके बाद प्लेन की इमरजैंसी लैंडिंग करवाई गई। गनीमत रही कि प्लेन के इंजन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। एयरपोर्ट अधिकारियों की जांच के बाद प्लेन को दोबारा से टेकऑफ की मंजूरी मिल गई।

17 अगस्त को भी हुआ था ऐसा ही हादसा

इससे पहले 17 अगस्त को भी दिल्ली से पटना आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट बर्ड हिट का शिकार हुई थी। इसमें विमान को इतना नुकसान हुआ था कि 2 दिनों तक उड़ान पर रोक लगा दी गई थी। मरम्मत के लिए दिल्ली से इंजीनियर्स को बुलाना पड़ा था।

Related to this topic: