The thieves have become so emboldened

जालंधर में चोर मस्त, पुलिस पस्त! Nanda Farm House में 10 दिन के अंदर 5वीं बार चोरी

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 05 2026 04:54:03 PM

जालंधर में चोर मस्त, पुलिस पस्त! Nanda Farm House में 10 दिन के अंदर 5वीं बार चोरीचोरों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का भी डर नहीं रहा

जालंधर में चोर मस्त पुलिस पस्त nanda farm house में 10 दिन के अंदर 5वीं बार चोरी

जालंधर में चोर मस्त, पुलिस पस्त! Nanda Farm House में 10 दिन के अंदर 5वीं बार चोरी

चोरों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का भी डर नहीं रहा

नंदा फार्म हाउस से महज 500 मीटर की दूरी पर CIA स्टाफ ऑफिस है

लगातार चोरियों को लेकर पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवाई गई है

सिर्फ कार्रवाई का मिला आश्वासन, सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद 

जालंधर 

जालंधर में चोरों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का भी डर नहीं रहा। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जंडूसिंघा रोड पर नंदा फार्म हाउस को चोरों ने 10 दिन के अंदर 5 बार चोरियां की हैं और हैरानी करने वाली बात ये है कि महज 500 मीटर की दूरी पर ही CIA स्टाफ का ऑफिस है। इन चोरियों की शुरूआत 28 अगस्त से हुई थी। लगातार चोरियों को लेकर पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। जब आज कॉल की और चोरी के बारे में बताया तो वह सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन देते रहे। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। 

चोरों ने 5 बार पैलेस को बनाया निशाना

मामले पर पीड़ित राकेश नंदा ने बताया कि इन चोरियों की शुरूआत 28 अगस्त से हुई थी। उनके नंदा फॉर्म हाउस और भट्ठे को चोरों ने 5 बार अपना निशाना बनाया है। इनमें से 5 चोरियां मैरिज पैलेस में हुई हैं। वहीं चोरों ने एक बार उनके भट्ठे को भी निशाना बनाया। 

शिकायत के बाद अगले दिन हुई चोरी

पुलिस को शिकायत देने के बावजूद भी अगले दिन फिर दोपहर को चोरी हो गई। चोर तांबे की तारें और ट्यूबल का पूरा सामान चोरी करके ले गए। चोरों ने हद तो तब कर दी जब करीब एक घंटे तक पैलेस के अंदर आराम से रुककर डेढ़ लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

राकेश नंदा ने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों में SHO को 4 से 5 बार फोन भी कर चुके हैं। पर बावजूद इसके उनके किसी कॉल का जवाब नहीं दिया गया। पहले चोर अपने चेहरे ढककर आते थे, लेकिन अब वे बिना डरे खुले चेहरे के साथ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

Related to this topic: