Train travel just got more expensive! Railways

ट्रेन का सफर हुआ महंगा! रेलवे ने बढ़ाया किराया, जनरल

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 26 2025 01:02:24 PM

ट्रेन का सफर हुआ महंगा! रेलवे ने बढ़ाया किराया, जनरल, मेल-एक्सप्रेस और एसी क्लास की ट्रेनों पर लागू होंगी नई दरें 

ट्रेन का सफर हुआ महंगा रेलवे ने बढ़ाया किराया जनरल

हालांकि, लोकल ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट (MST) यात्रियों को दी गई राहत 

215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को वहन करना होगा

दिल्ली-एनसीआर व आसपास के इलाकों में रोजाना के यात्रियों को राहत मिलेगी

अगर 500 किमी की नॉन-एसी यात्रा करता है तो उसे 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे

नई दिल्ली

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर से लंबी दूरी की ट्रेनों के टिकट किराए में बदलाव कर दिया है। नई दरें जनरल, मेल-एक्सप्रेस और एसी क्लास की ट्रेनों पर लागू होंगी। हालांकि, लोकल ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट (MST) यात्रियों को इससे राहत दी गई है। रेलवे के अनुसार, 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा किराया देना होगा। रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी बेहद सीमित रखी गई है ताकि आम यात्रियों पर ज्यादा बोझ न पड़े।

किस श्रेणी में कितना बढ़ा किराया?

साधारण (जनरल) श्रेणी में 215 किमी से ज्यादा सफर पर किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ा।

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणी में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई।

एसी क्लास के किराए में भी 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है।

उदाहरण के तौर पर, अगर कोई यात्री 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा करता है, तो उसे कुल मिलाकर करीब 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

कम दूरी वाले यात्रियों पर असर नहीं 

215 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा करने वालों के लिए किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। नौकरी, पढ़ाई या रोजमर्रा के कामों के लिए ट्रेन से सफर करने वालों को पुराने किराए पर ही टिकट मिलेगा।

लोकल ट्रेन और मंथली पास पर राहत

रेलवे ने साफ किया है कि लोकल यानी सब-अर्बन ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। मंथली पास से सफर करने वाले यात्रियों को किसी तरह का अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा।

इन स्टेशनों तक किराया रहेगा पुराना

दिल्ली से 215 किलोमीटर के दायरे में आने वाले कई स्टेशनों के लिए किराया नहीं बढ़ाया गया है। इनमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, सहारनपुर, पानीपत, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, रुड़की और हरिद्वार शामिल हैं।

Related to this topic: