The trend of online payments has grown significant

देश में इस दिन व्यापारी-दुकानदार नहीं लेंगे UPI से पेमेंट, UPI Day मनाने का किया ऐलान

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 24 2026 04:52:16 PM

देश में इस दिन व्यापारी-दुकानदार नहीं लेंगे UPI से पेमेंट, UPI Day मनाने का किया ऐलानऑनलाइन पेमेंट का चलन देश में काफी ज्यादा आगे बढ़ गया है

देश में इस दिन व्यापारी-दुकानदार नहीं लेंगे upi से पेमेंट upi day मनाने का किया ऐलान

देश में इस दिन व्यापारी-दुकानदार नहीं लेंगे UPI से पेमेंट, UPI Day मनाने का किया ऐलान

ऑनलाइन पेमेंट का चलन देश में काफी ज्यादा आगे बढ़ गया है

जेनरेशन ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करना ही बेहतर समझती है

सरकार के नए नियमों के विरोध में UPI Day मनाने का ऐलान

2000 से ज्यादा ट्रांजैक्शन पर लगने वाले 0.4% चार्ज का विरोध 

नई दिल्ली

देश में ऑनलाइन पेमेंट करने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। मौजूदा जेनरेशन कैश रखने की जगह पर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करना ही बेहतर समझती है पर अब लोगों को अपनी जेब में कैश रखना पड़ेगा क्योंकि 2 अक्टूबर से UPI पेमेंट नहीं कर पाएंगे। क्योंकि पूरे देशभर में व्यापारियों ने सरकार के नए नियमों के विरोध में UPI Day मनाने का ऐलान किया है।

क्या है UPI Day और क्यों मनाया जा रहा

दरअसल UPI Day वाले दिन देशभर के सभी व्यापारी व दुकानदार UPI से कोई भी पेमेंट नहीं लेंगे। इस दिन व्यापारी संगठन 15 अक्टूबर से 2000 रुपए से ज्यादा ट्रांजैक्शन पर लगने वाले 0.4% चार्ज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। व्यापारियों की इस चार्ज को हटाने की मांग है। इस दौरान व्यापारी QR कोड, स्कैनर, साउंड बॉक्स और अन्य डिजिटल पेमेंट डिवाइसेस को काले कपड़े से ढककर विरोध करेंगे।

सरकार के नए नियम का हो रहा विरोध

आपको बता दें कि सरकार के नए नियम के मुताबिक अगर आप किसी भी दुकानदार को UPI के जरिए 2 हजार से ज्यादा की पेमेंट करते हैं तो इस पर 0.4 फीसदी चार्ज लगेगा। इसी को लेकर दुकानदारों और व्यापारियों की तरफ से विरोध हो रहा है। हालांकि अगर एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजता है तो वह बिल्कुल फ्री है।

Related to this topic: