Vicky had shared a video in which he was seen

पंजाबी सिंगर को WhatsApp Status डालना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 08 2026 02:16:14 PM

पंजाबी सिंगर को WhatsApp Status डालना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तारविक्की ने एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वह हवाई फायरिंग करते हुए दिखे थे

पंजाबी सिंगर को whatsapp status डालना पड़ा भारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजाबी सिंगर को WhatsApp Status डालना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विक्की ने एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वह हवाई फायरिंग करते हुए दिखे थे

विक्की तालीवान ने AAP नेता के गनमैन की पिस्टल से हवाई फायरिंग की थी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आने के बाद इसकी जांच की की गई थी

अब यह पता लगाने में जुटी आखिर गनमैन की पिस्टल विक्की के हाथ कैसे लगी

 

पंजाबी सिंगर विक्की तालीवान उर्फ बिक्रमजीत सिंह को WhatsApp पर एक Status लगाना काफी भारी पड़ गया। जिस कारण पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। दरअसल विक्की ने एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वह हवाई फायरिंग करते हुए दिखे थे। इसी मामले में पुलिस ने उन पर एक्शन लेते हुए गिरफ्तार किया है। 

हवाई फायरिंग करते लगाया स्टेटस

पुलिस जांच में सामने आया है कि विक्की तालीवान ने एक AAP नेता के गनमैन की पिस्टल से हवाई फायरिंग की थी। हवाई फायरिंग करने के बाद उन्होंने वीडियो को अपने WhatsApp Status पर लगाया। जिसमें वह खेतों में हवाई फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही थी।

केस दर्ज होने के बाद हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने आगे बताया कि वीडियो के सामने आने के बाद इसकी जांच की की गई और माछीवाड़ा साहिब में विक्की तालीवान के खिलाफ केस दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद विक्की तालीवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर गनमैन की पिस्टल विक्की के हाथ कैसे लगी।

Related to this topic: