A video of the Paragpur police post in-charge

जालंधर में पुलिस अधिकारी का VIDEO वायरल, कांग्रेस नेता से भी हुई बहस

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 24 2026 04:39:10 PM

जालंधर में पुलिस अधिकारी का VIDEO वायरल, कांग्रेस नेता से भी हुई बहसपरागपुर चौकी इंचार्ज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जालंधर में पुलिस अधिकारी का video वायरल कांग्रेस नेता से भी हुई बहस

जालंधर में पुलिस अधिकारी का VIDEO वायरल, कांग्रेस नेता से भी हुई बहस

परागपुर चौकी इंचार्ज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पुलिस ने शिकायत देने पहुंचे व्यक्ति के साथ सही बर्ताव नहीं किया 

कांग्रेस नेता अंगद दत्ता का पुलिस के साथ बहस का वीडियो आया

दोनों पक्षों को दोबारा बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे : ASI 

जालंधर 

जालंधर के परागपुर चौकी इंचार्ज को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चौकी इंचार्ज ASI हरदयाल और शिकायत लेकर पहुंचे एक व्यक्ति के बीच कथित तौर पर बहस होती दिखाई दे रही है। आरोप है कि नशा तस्करी से जुड़ी शिकायत देने पहुंचे व्यक्ति के साथ पुलिस अधिकारी ने सही बर्ताव नहीं किया और उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। मामले को लेकर कांग्रेस नेता अंगद दत्ता का भी पुलिस के साथ बहस का वीडियो सामने आया है। वीडियो बनता देखकर ASI के कुर्सी से उठने और वीडियो बंद करने के लिए कहने की बात भी सामने आई है। वहीं, चौकी इंचार्ज ASI हरदयाल ने कहा कि दोनों पक्षों को दोबारा बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे और मामले के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस नेता अंगद दत्ता के साथ हुई बहसबाजी

कांग्रेस नेता अंगद दत्ता के मुताबिक, शिकायतकर्ता करीब तीन दिन तक शिकायत देने के लिए पुलिस के पास जाता रहा, लेकिन उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह दोबारा चौकी पहुंचा, जहां कथित तौर पर उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। इसके बाद वह खुद चौकी पहुंचे और पुलिस अधिकारी से कार्रवाई को लेकर बात की। ASI हरदयाल ने कहा कि उनके पास कोई तस्कर नहीं आया। इसके बाद बहस बढ़ गई। 

थाने में VIDEO बनाने को लेकर भी हुआ विवाद

वहीं, चौकी इंचार्ज ASI हरदयाल ने कहा कि गांव में दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। एक पक्ष की शिकायत ड्यूटी अफसर सुरजीत को दी जा चुकी थी। बाद में करण दूसरे पक्ष की शिकायत लेकर आया था। उन्होंने करण से शिकायत लिखकर देने के लिए कहा था, लेकिन इसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया। चौकी इंचार्ज के मुताबिक, उन्होंने कांग्रेस नेता अंगद दत्ता से वीडियो न बनाने की अपील की थी, जिसके बाद बहस हो गई।

Related to this topic: