Video of some youths allegedly consuming drugs

जालंधर: दशहरा ग्राउंड में नशा करते युवकों का वीडियो वायरल, लोगों ने पकड़कर की मारपीट

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 26 2026 11:43:53 AM

बस्ती इलाके के घास मंडी चौक के पास स्थित दशहरा ग्राउंड में कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर नशा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जालंधर दशहरा ग्राउंड में नशा करते युवकों का वीडियो वायरल लोगों ने पकड़कर की मारपीट

जालंधर: दशहरा ग्राउंड में नशा करते युवकों का वीडियो वायरल, लोगों ने पकड़कर की मारपीट

जालंधर: बस्ती इलाके के घास मंडी चौक के पास स्थित दशहरा ग्राउंड में कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर नशा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक मैदान में बैठकर नशे का सेवन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने युवकों का वीडियो बनाया और उन्हें पकड़कर नशा करने का विरोध किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ समय पहले इसी स्थान पर नशे के कारण एक युवक की मौत की घटना भी सामने आई थी। इसके बावजूद यहां नशे से जुड़ी गतिविधियां पूरी तरह बंद नहीं होने को लेकर लोगों में रोष है।

जानकारी के मुताबिक, दशहरा ग्राउंड प्रबंधक कमेटी के कुछ सदस्यों ने कथित तौर पर नशा कर रहे युवकों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। साथ ही उन्हें दोबारा ऐसी गतिविधि न करने की चेतावनी दी गई। इसके बाद युवक मौके से चले गए।

घटना का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन से दशहरा ग्राउंड में नशे की गतिविधियों पर रोक लगाने, मामले की जांच करने और क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

नोट: वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

Related to this topic: