Warning issued to people in Rasuwa, Nuwakot,

नेपाल में फिर बाढ़ का अलर्ट, 7 जिलों में बढ़ा खतरा; इस आपदा में नेपाल और तिब्बत में 1000 से ज्यादा मौतें

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 01 2026 03:58:47 PM

नेपाल में फिर बाढ़ का अलर्ट, 7 जिलों में बढ़ा खतरा; इस आपदा में नेपाल और तिब्बत में 1000 से ज्यादा मौतेंरसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी

नेपाल में फिर बाढ़ का अलर्ट 7 जिलों में बढ़ा खतरा इस आपदा में नेपाल और तिब्बत में 1000 से ज्यादा मौतें

नेपाल में फिर बाढ़ का अलर्ट, 7 जिलों में बढ़ा खतरा; इस आपदा में नेपाल और तिब्बत में 1000 से ज्यादा मौतें

रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी 

अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत की जानकारी सामने आई, जबकि हजारों लोग अभी लापता 

चितवन में अब तक 321 शव बरामद किए जा चुके हैं, बड़ी संख्या में शवों की पहचान नहीं हो पाई है

वहीं एक शव पर तीन परिवारों ने दावा किया, जिसके बाद पहचान के लिए DNA जांच कराई जाएगी

अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला, हजारों सुरक्षाकर्मी और हेलिकॉप्टर लगाए गए

 

नेपाल में नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। इस आपदा में नेपाल और तिब्बत में अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि हजारों लोग अभी भी लापता हैं। चितवन में अब तक 321 शव बरामद किए जा चुके हैं। बड़ी संख्या में शवों की पहचान नहीं हो पाई है। एक शव पर तीन परिवारों ने दावा किया है, जिसके बाद पहचान के लिए DNA जांच कराई जाएगी।

11 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन में नेपाल सेना समेत हजारों सुरक्षाकर्मी और हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं। 26 अगस्त को तिब्बत में ग्लेशियर टूटने के बाद नेपाल के कई इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ था। 

बाढ़ के बीच बचाव-राहत कार्य जारी

प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। वहीं, कई परिवार अभी भी अपने लापता परिजनों की तलाश में जुटे हैं। सेना और बचाव दल मुश्किल हालात के बीच लोगों को सुरक्षित निकालने में लगे हुए हैं। तिब्बत में भी राहत और बचाव अभियान जारी है। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण रेस्क्यू टीमों को कई जगहों पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Related to this topic: