Waterlogging on roads exposes the reality of the

पंजाब में बदला मौसम, जालंधर में तेज बारिश से राहत; सड़कों पर जलभराव ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 12 2026 02:28:15 PM

पंजाब में बदला मौसम, जालंधर में तेज बारिश से राहत; सड़कों पर जलभराव ने खोली स्मार्ट सिटी की पोलशहर में आज दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के बाद हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल

पंजाब में बदला मौसम जालंधर में तेज बारिश से राहत सड़कों पर जलभराव ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल

पंजाब में बदला मौसम, जालंधर में तेज बारिश से राहत; सड़कों पर जलभराव ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल

शहर में आज दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के बाद हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद जहां लोगों ने मौसम का आनंद लिया, वहीं शहर की सड़कों पर जलभराव ने एक बार फिर प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े कर दिए।

जालंधर के इकहरी पुल के पास सड़क पर पानी भरने की तस्वीरें सामने आई हैं। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश ने एक बार फिर शहर के ड्रेनेज सिस्टम और स्मार्ट सिटी की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।

वहीं, मौसम विज्ञान विभाग ने पंजाब के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। शनिवार को पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर और रूपनगर में बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 13, 14 और 15 सितंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। पंजाब के पठानकोट और गुरदासपुर में विशेष रूप से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में भी छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को बारिश और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Related to this topic: