The weather has changed following snowfall

पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश के बाद बदला मौसम, सुबह-शाम बढ़ी ठंडक, तापमान में गिरावट दर्ज

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 29 2026 12:58:04 PM

पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश के बाद बदला मौसम, सुबह-शाम बढ़ी ठंडक, तापमान में गिरावट दर्जपहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है

पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश के बाद बदला मौसम सुबह-शाम बढ़ी ठंडक तापमान में गिरावट दर्ज

पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश के बाद बदला मौसम, सुबह-शाम बढ़ी ठंडक, तापमान में गिरावट दर्ज

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है

वहीं तापमान में गिरावट आने से उमस लगभग खत्म-सी हो गई है

मौसम विभाग के मुताबिक सर्दी की दस्तक कहना जल्दबाजी होगी

पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज 

अक्टूबर के बीच में तापमान सामान्य और उमस में कमी आएगी

 

पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में गिरावट के साथ उमस लगभग खत्म हो गई है। अब सुबह और शाम मौसम ठंडा महसूस हो रहा है, जबकि रात में भी ठंडक बढ़ गई है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक इसे अभी सर्दी की दस्तक कहना जल्दबाजी होगी। पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य से करीब 5.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 31.2 डिग्री दर्ज हुआ। 

मानसून की विदाई अंतिम चरण में

पंजाब और चंडीगढ़ से मानसून की वापसी जारी है। मानसून की वापसी रेखा गुरदासपुर और चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है। वहीं, चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रहा, जो पंजाब के सभी जिलों से कम रहा। चंडीगढ़ के तापमान में 5.1 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई और यह सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में पांच साल बाद चंडीगढ़ में इतनी ठंड दर्ज हुई है। चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 

पंजाब के 10 जिलों में हुई बारिश

28 सितंबर को पंजाब और चंडीगढ़ के 10 इलाकों में बारिश दर्ज की गई। होशियारपुर में सबसे ज्यादा 70 मिमी, जालंधर में 26.5 मिमी, पटियाला में 19.2 मिमी, चंडीगढ़ में 9.4 मिमी और मोहाली में 7.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा पठानकोट में 3.5 मिमी, लुधियाना में 2 मिमी तथा कपूरथला, रूपनगर और संगरूर में 0.5-0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली और नवांशहर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

अक्टूबर में बढ़ेगा दिन का तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में बना चक्रवाती परिसंचरण पंजाब पर ज्यादा असर नहीं डाल रहा है। स्काईमेट के वाइस चेयरमैन महेश पलावत के अनुसार, बारिश के कारण मौसम में बदलाव जरूर आया है, लेकिन अभी इसे सर्दी की शुरुआत नहीं माना जा सकता। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते सुबह और शाम मौसम सुहावना रहेगा। अक्टूबर के पहले सप्ताह के बाद दिन का तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री रह सकता है। अक्टूबर के मध्य से तापमान सामान्य होने लगेगा और उमस में भी कमी आएगी।

Related to this topic: