उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा हटाने को लेकर मचा बवाल, पुलिस पर पत्थरबाजी; स्कूल-बाजार बंद
महिलाओं ने चक्का जाम किया, पुलिस ने राेका तो एक महिला प्रभारी घायल
पुलिस ने भी की जवाबी कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े गए
वहीं, मस्जिद का करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा तोड़ा जाना है
हालांकि DJ जरिए लोगों को लगातार घर में रहने की हिदायत दे रही पुलिस
10 पर FIR, इनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, बाहर से आए 5 लोग अरेस्ट
मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई को लेकर हंगामा हो गया। जिसके बाद महिलाओं ने चक्का जाम किया, जबकि कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना के दौरान एक महिला प्रभारी घायल हो गई। दरअसल उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर मस्जिद का करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा तोड़ा जाना है।
बाजार और स्कूल किये गये बंद
पथराव वाले इलाके के आसपास के सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं, छत्री चौक, सती गेट, सराफा, लखेरवाड़ी, ढाबा रोड और गोपाल मंदिर के आसपास का बाजार पूरी तरह बंद है। पुलिस डीजे के जरिए लगातार लोगों को घरों में रहने की हिदायत दे रही है।
पुलिस ने 10 पर दर्ज की FIR
पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों पर FIR की है। इनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप है। हालांकि अभी इनकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है। बाहर से आए 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं।