Work in government offices will not take place.

पंजाब में 27 अगस्त को कर्मचारियों और पेंशनरों का महाबंद, सड़कें और बाजार रहेंगे खुले

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 25 2026 02:21:09 PM

पंजाब के कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर साझा फ्रंट और पंजाब के साझा कर्मचारी मंच से जुड़ी विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने 27 अगस्त को महाबंद का ऐलान

पंजाब में 27 अगस्त को कर्मचारियों और पेंशनरों का महाबंद सड़कें और बाजार रहेंगे खुले

पंजाब में 27 अगस्त को कर्मचारियों और पेंशनरों का महाबंद, सड़कें और बाजार रहेंगे खुले

पंजाब के कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर साझा फ्रंट और पंजाब के साझा कर्मचारी मंच से जुड़ी विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने 27 अगस्त को महाबंद का ऐलान किया है। हालांकि इस बंद के दौरान आम लोगों को राहत देते हुए सड़कें और बाजार बंद नहीं किए जाएंगे।

सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा काम

मिली जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त को कर्मचारी सरकारी कार्यालयों के अंदर सामूहिक अवकाश लेकर विरोध दर्ज करवाएंगे। पक्के और ठेका कर्मचारी बंद में शामिल होंगे और सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है। वहीं, सड़कों और बाजारों को बंद नहीं किया जाएगा।

कर्मचारियों ने सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का लगाया आरोप

कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को पूरा करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के वादे किए थे। लेकिन कई साल बीत जाने के बावजूद उनकी कई अहम मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं।

ये हैं प्रमुख मांगें

कर्मचारी संगठनों ने सरकार से डीए की बकाया किस्तें जारी करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, केंद्र के पैटर्न पर वेतन स्केल देने और नए कर्मचारियों की तीन साल की प्रोबेशन अवधि से संबंधित जारी पत्रों को रद्द करने की मांग की है।

इसके अलावा, संगठनों ने हाईकोर्ट की डबल बेंच के फैसले को भी लागू करने की मांग उठाई है। नेताओं का कहना है कि कर्मचारी और पेंशनर लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इनका स्थायी समाधान नहीं किया गया।

स्कूल-कॉलेज और सरकारी विभागों के कर्मचारी होंगे शामिल

27 अगस्त के बंद को लेकर हुई बैठक में पंजाब के विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों से इसमें शामिल होने की अपील की गई है। संगठनों के अनुसार, स्कूलों, कॉलेजों, बिजली विभाग, एसडीएम कार्यालयों, तहसीलों और अन्य सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो सकते हैं।

कर्मचारी संगठनों ने स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान सड़क और बाजार बंद नहीं होंगे, लेकिन सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो सकता है।

Related to this topic: