It is worth noting that both brothers had gone

जालंधर में Bikaner Sweets and Baker की दुकान का शटर उखाड़कर चोरी, 90 हजार कैश और DVR ले गए चोर

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 19 2026 11:53:59 AM

जालंधर में Bikaner Sweets and Baker की दुकान का शटर उखाड़कर चोरी, 90 हजार कैश और DVR ले गए चोरबता दें कि दोनों भाई रात करीब 11 बजे दुकान बंद करके घर गए थे

जालंधर में bikaner sweetsbaker की दुकान का शटर उखाड़कर चोरी 90 हजार कैश और dvr ले गए चोर

जालंधर में Bikaner Sweets and Baker की दुकान का शटर उखाड़कर चोरी, 90 हजार कैश और DVR ले गए चोर

बता दें कि दोनों भाई रात करीब 11 बजे दुकान बंद करके घर गए थे

दुकानदार को वारदात का पता सुबह दुकान खोलने के दौरान चला

दुकान खोली, शटर टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था

मौके पर पुलिस ने दुकानदार से दुकान को न छेड़ने की अपील की

उधर, फॉरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है

जालंधर 

जालंधर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला थाना नंबर 7 के तहत गढ़ा रोड का है, जहां Bikaner Sweets and Baker की दुकान को देर रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का शटर उखाड़कर अंदर दाखिल हुए और तिजोरी से नकदी और DVR चोरी कर फरार हो गए। वारदात का पता सुबह दुकान खोलने के दौरान चला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने दुकानदार से दुकान को न छेड़ने की अपील की, ताकि फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत जुटाए जा सकें। 

90 हजार कैश और DVR ले गए चोर

पीड़ित दुकानदार गणेश ने बताया कि सुबह जब उनके भाई ने दुकान खोली तो शटर टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर तिजोरी से नकदी और DVR गायब मिले। दुकानदार के मुताबिक, वह दोनों भाई रात करीब 11 बजे दुकान बंद करके घर गए थे। उन्होंने बताया कि चोर करीब 90 से 92 हजार रुपये की नकदी और DVR लेकर फरार हुए हैं। 

CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही

जांच अधिकारी ASI बलविंदर पाल ने बताया कि पुलिस को दुकान में चोरी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर शटर उखड़ा हुआ मिला। फॉरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दुकानदार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

Related to this topic: