First, the young man was beaten with kicks

जालंधर में युवक की लात-घूंसों से पिटाई और किरपाण से हमला, हमलावरों को खदेड़कर कुत्ते ने बचाई जान

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 25 2026 03:03:38 PM

जालंधर में युवक की लात-घूंसों से पिटाई और किरपाण से हमला, हमलावरों को खदेड़कर कुत्ते ने बचाई जानपहले तो युवक को लात-घूंसों से पीटा और बाद में किरपाण से हमला कर दिया

जालंधर में युवक की लात-घूंसों से पिटाई और किरपाण से हमला हमलावरों को खदेड़कर कुत्ते ने बचाई जान

जालंधर में युवक की लात-घूंसों से पिटाई और किरपाण से हमला, हमलावरों को खदेड़कर कुत्ते ने बचाई जान

पहले तो युवक को लात-घूंसों से पीटा और बाद में किरपाण से हमला कर दिया

इसी बीच कुत्ते की युवकों के हमले का जवाब देने के लिए धमाकेदार एंट्री हो गई

कुत्ते के भौंकने से आरोपी पीछे हटा और किरपाण लहराते हुए मौके से भाग गया

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की

पुलिस की शुरुआती जांच में ये मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है

पुलिस ने BNS की धारा 108 समेत अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई

जालंधर : 

गढ़ा के वाल्मीकि मोहल्ले में गुरुवार को कुछ युवकों ने पहले युवक को लात-घूंसों से पीटा और बाद में किरपाण से हमला कर दिया। इसी बीच एक कुत्ते की युवकों के हमले का जवाब देने के लिए धमाकेदार एंट्री हो गई। हमला होते देख कुत्ता अचानक हमलावर पर झपट पड़ा। कुत्ते के लगातार भौंकने से आरोपी पीछे हटने लगा। इसके बाद वह किरपाण लहराते हुए मौके से भाग गया। इस तरह कुत्ते के बीच में आने से युवक की जान बच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर है।

पुलिस ने CCTV के आधार पर शुरू की जांच

पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवक को अकेला देखकर कई युवक उसे घेर लेते हैं और मारपीट शुरू कर देते हैं। इसी दौरान एक हमलावर किरपाण लेकर वापस आता है और युवक पर हमला करने लगता है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। 

मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई में जुटी है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। एडीसीपी माध्वी शर्मा के अनुसार, पुलिस ने BNS की धारा 108 समेत अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है।

Related to this topic: