A young man had gone to graze buffaloes

सिरमौर में भारी बारिश के बीच नदी में फंसे दो लोग, सेना ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 02 2026 12:22:37 PM

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। नाहन विकास खंड के बरमा पापड़ी क्षेत्र में तेज बहाव के कारण रूण नदी में दो लोग फंस गए। दोनों व्यक्ति कई घंटों तक नदी के बीच फंसे

सिरमौर में भारी बारिश के बीच नदी में फंसे दो लोग सेना ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

सिरमौर में भारी बारिश के बीच नदी में फंसे दो लोग, सेना ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। नाहन विकास खंड के बरमा पापड़ी क्षेत्र में तेज बहाव के कारण रूण नदी में दो लोग फंस गए। दोनों व्यक्ति कई घंटों तक नदी के बीच फंसे रहे। आखिरकार सेना के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

भैंस चराने गया था युवक, बचाने पहुंचा दूसरा व्यक्ति भी फंसा

जानकारी के अनुसार, बरमा पापड़ी निवासी मुख्तियार सिंह का बेटा बनारसी दास मंगलवार को भैंस चराने के लिए नदी की ओर गया था। इसी दौरान दोपहर में अचानक भारी बारिश शुरू हो गई, जिससे रूण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया।

नदी में पानी का बहाव अचानक तेज होने के कारण बनारसी दास फंस गया और बाहर नहीं निकल पाया। उसे नदी में फंसा देखकर एक अन्य व्यक्ति उसे बचाने के लिए पहुंचा, लेकिन तेज पानी के बहाव ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों की जान खतरे में पड़ गई।

प्रशासन और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, फायर विभाग, होमगार्ड और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। कई घंटों तक दोनों को बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन नदी में तेज करंट और लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं।

इस दौरान दो अन्य ग्रामीण भी दोनों को बचाने के लिए नदी में उतरे। तेज बहाव में उनके भी बहने का खतरा पैदा हो गया, लेकिन रस्सी की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सेना ने संभाली रेस्क्यू की कमान

स्थिति गंभीर होने पर प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू करने की तैयारी भी की गई। हालांकि, बाद में सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद नदी में फंसे दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कई घंटों तक चले इस बचाव अभियान में प्रशासन और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। दोनों लोगों के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Related to this topic: