Young man of Punjabi origin sentenced to 29 years

UK में पंजाबी मूल के नौजवान को 29 साल की सजा

Last Updated: June 08 2026 03:15:08 PM

UK में पंजाबी मूल के नौजवान को 29 साल की सजा, नहीं दी जाएगी कोई भी रियायत

uk में पंजाबी मूल के नौजवान को 29 साल की सजा

आरोपी चालाकी से फायदा उठाने वाला है 

शारा की मौत गला दबाने के कारण हुई है

शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान हैं

सड़क किनारे कूड़े के पास फेंका गया शव

नई दिल्ली

UK के वेस्ट मिडलैंड्स में एक सैक्स वर्कर की हत्या के केस में पंजाबी मूल के ड्राइवर को कोर्ट ने 29 साल की सजा सुनाई है। दोषी की पहचान तनवीर सिंह के रूप में हुई है। जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आरोपी चालाकी से फायदा उठाने वाला है और इसलिए इसकी सजा में कोई भी रियायत नहीं दी जाएगी।

11 अगस्त 2025 का है मामला

यह पूरा मामला पिछले साल 11 अगस्त का है। जहां वुडबर्न रोड पर सेक्स वर्कर शारा मिलर का शव नग्न अवस्था में मिला था। जिसके बाद पुलिस को इसका पता चला तो शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि शारा की मौत गला दबाने के कारण हुई है और उसके शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान थे।

सीसीटीवी से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने जांच करते हुए सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। जिसके बाद आरोपी तनवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि शारा पर हमले करने के बाद उसके शव को सड़क किनारे कूड़े के ढेर के पास फेंक दिया गया। वहीं उसके पर्स से पैसे भी निकाल लिए गए। सबूत मिटाने के लिए उसके शरीर पर डीज़ल डाल दिया गयाा।

Related to this topic: