10-15 attackers arrived to beat up a petrol pump

पंजाब में पेट्रोल कर्मी को पीटने के लिए आए 10-15 हमलावर

Last Updated: June 09 2026 01:03:25 PM

पंजाब में पेट्रोल कर्मी को पीटने के लिए आए 10-15 हमलावर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

पंजाब में पेट्रोल कर्मी को पीटने के लिए आए 10-15 हमलावर

घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है 

पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समैन काम करता है पीड़ित

सोमवार 10-15 अज्ञात लोग मारपीट करने पहुंचे थे

6 जून को मामूली बात को लेकर भी हुई थी कहासुनी 

फरीदकोट 

पंजाब के फरीदकोट में मामूली विवाद के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी पर हमला करने के लिए 10 से 15 लोग हथियार लेकर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पंप कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई की। घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। 6 जून को फरीदकोट के कुछ युवकों के साथ मामूली बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश को लेकर उसपर यह हमला किया गया है। 

पुरानी रंजिश को लेकर आकर की मारपीट

पीड़ित मनदीप सिंह ने बताया कि वह ओल्ड कैंट रोड स्थित बीपी एनर्जी सेंटर नामक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के तौर पर काम करता है। सोमवार करीब 10-15 अज्ञात लोग तेजधार हथियारों से लैस होकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जब शोर मचाया तो हमलावर हथियारों सहित फरार हो गए।

जल्द आरोपियों को किया जाएग गिरफ्तार

जांच अधिकारी ASI सुखजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related to this topic: