A roadways bus carrying 40 passengers

पंजाब में यात्रियों से भरी चलती रोडवेज बस पलटी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 07 2025 01:30:14 PM

पंजाब में यात्रियों से भरी चलती रोडवेज बस पलटी, सवार थे 40 यात्री, सवारियों में मचा हड़कंप

पंजाब में यात्रियों से भरी चलती रोडवेज बस पलटी

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है

बस में करीब 40 यात्री सवार थे, तीन यात्री घायल हुए है जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया 

वहीं हादसे की वजह बस की कमानी टूटना बताया जा रहा है जिससे चलते बस पलट गई

बस झटके खाने लगी, ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और वह हाईवे पर पलट गई

लुधियाना। 

पंजाब से इस समय भयानक सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब में नेशनल हाईवे पर सवारियों से भरी चलती रोडवेज बस पलट गई है जिससे हड़कंप मच गया है। वहीं तभी वहां मौजूद लोगों ने तुरंत लोगों को बस से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।

बस में सवार थे 40 यात्री

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना में नेशनल हाईवे पर चलती रोडवेज बस पलट गई जिससे सवारियों में चीख मच गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में तीन यात्री घायल हुए है जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे की वजह बस की कमानी टूटना बताया जा रहा है जिससे चलते बस पलट गई। 

फिरोजपुर जा रही थी बस

बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ से पंजाब रोडवेज की बस (PB 05 AJ-9759) फिरोजपुर जा रही थी। जब वह चंडीगढ़-लुधियाना नेशनल हाईवे पर सुबह समराला के पास पहुंची तो अचानक उसकी कमानी टूट गई। जिसके चलते बस झटके खाने लगी। इसके कारण ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और वह तेजी से हाईवे पर ही पलट गई।

Related to this topic: