The administration upheld the decision, keeping

माता वैष्णो देवी यात्रा खराब मौसम के चलते आज भी बंद! भारी बारिश के बीच जम्मू-कश्मीर में अलर्ट

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 22 2026 03:13:28 PM

माता वैष्णो देवी यात्रा खराब मौसम के चलते आज भी बंद! भारी बारिश के बीच जम्मू-कश्मीर में अलर्ट प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए फैसला बरकरार रखा

माता वैष्णो देवी यात्रा खराब मौसम के चलते आज भी बंद भारी बारिश के बीच जम्मू-कश्मीर में अलर्ट

माता वैष्णो देवी यात्रा खराब मौसम के चलते आज भी बंद! भारी बारिश के बीच जम्मू-कश्मीर में अलर्ट

 प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए फैसला बरकरार रखा

बीरवाह और खाग इलाकों में अचानक बाढ़ की चपेट में आकर बहा

SDRF, पुलिस व सुरक्षा बलों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया

कश्मीर घाटी में रेड अलर्ट जारी, कुछ समय तक बारिश की चेतावनी

जम्मू/कटरा

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। खराब मौसम के चलते माता वैष्णो देवी यात्रा आज भी लगातार चौथे दिन स्थगित रही। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला बरकरार रखा है।

फ्लैश फ्लड के कारण व्यक्ति तेज बहाव में बहा

वहीं, बडगाम जिले के बीरवाह और खाग इलाकों में अचानक आई फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) में एक व्यक्ति तेज बहाव में बह गया। घटना के तुरंत बाद SDRF, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। कई इलाकों में जलभराव और नुकसान की भी खबरें सामने आई हैं।

बिना जरूरी कारण यात्रा न करने की अपील की

मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी में रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ समय तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रशासन ने लोगों से नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा बिना जरूरी कारण यात्रा न करने की अपील की है।

Related to this topic: