Amidst the Punjab civic body elections

पंजाब निकाय चुनाव के बीच चंडीगढ़ में रियल एस्टेट कारोबारी के घर ED की रेड

Last Updated: May 26 2026 05:17:28 PM

पंजाब निकाय चुनाव के बीच चंडीगढ़ में रियल एस्टेट कारोबारी के घर ED की रेड, सुबह से खंगाले जा रहे दस्तावेज

पंजाब निकाय चुनाव के बीच चंडीगढ़ में रियल एस्टेट कारोबारी के घर ed की रेड

सुबह करीब सात बजे केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ पहुंची ईडी टीम

घर के भीतर कई घंटों तक जांच और दस्तावेजों की पड़ताल की

प्रवीण कंसल पंजाब व ट्राइसिटी के रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े 

कई अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आने की बात कही गई थी

चंडीगढ़। 

चंडीगढ़ के सेक्टर-20 स्थित रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कंसल उर्फ रॉकी के आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी छापेमारी की। सुबह करीब सात बजे केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ पहुंची ईडी टीम ने घर के भीतर कई घंटों तक जांच की और जमीन सौदों, बैंक लेनदेन व कंपनियों से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई न्यू चंडीगढ़ में कथित जमीन घोटाले, फर्जी दस्तावेजों और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामले में की जा रही है। 

रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े रहे हैं प्रवीण 

प्रवीण कंसल लंबे समय से पंजाब और ट्राइसिटी के रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े रहे हैं। जीरकपुर में उनका “चंडीगढ़ रॉयल सिटी” नाम से प्रोजेक्ट भी चर्चा में रहा है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में न्यू चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में जमीन खरीद-फरोख्त को लेकर उन पर कई सवाल उठते रहे हैं।

विजिलेंस ब्यूरो ने किया था मुकदमा दर्ज

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से प्रवीण काउंसिल के खिलाफ पिछले साल मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा उसके पार्टनर प्यारेलाल गर्ग की शिकायत पर आईपीसी की धारा 420 और 120-बी के तहत दर्ज किया गया था।

साझेदार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि न्यू चंडीगढ़ की प्राइम जमीन का मालिकाना हक कथित तौर पर धोखाधड़ी से बदला गया और कारोबारी साझेदार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। विजिलेंस जांच में करोड़ों रुपये के लेनदेन और कई अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आने की बात कही गई थी।

Related to this topic: