An NIA team arrived in Punjab early in the morning

पंजाब में सुबह-सुबह रेड करने पहुंची NIA की टीम

Last Updated: June 09 2026 01:01:45 PM

पंजाब में सुबह-सुबह रेड करने पहुंची NIA की टीम, आरोपी व्यक्ति से शहजाद भट्टी से बातचीत के आरोप

पंजाब में सुबह-सुबह रेड करने पहुंची nia की टीम

लेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को अपने कब्जे में लेकर उसकी गंभीरता से जांच कर रही

दूसरी बार NIA की टीम उसके घर जांच करने के लिए आई है : यादविंदर सिंह

जांच एजेंसी पता लगाने की कोशिश में, कैसे काम करवाना चाहता था शहजाद

करीब दो साल पहले पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आया था

मानसा

पंजाब के मानसा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने सुबह-सुबह एक व्यक्ति के घर में रेड की। जानकारी के मुताबिक यादविंदर नाम के व्यक्ति पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के साथ बातचीत करने के आरोप हैं। NIA की टीम इसी मामले में उससे पूछताछ करने के लिए पहुंची है। NIA की टीम आरोपी यादविंदर के घर की तलाशी ली और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को अपने कब्जे में लेकर उसकी गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं इस मामले पर आरोपी यादविंदर सिंह का कहना है कि दूसरी बार NIA की टीम उसके घर जांच करने के लिए आई है। 

किस प्रकार के काम करवाना चाहता था गैंगस्टर शहजाद

जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शहजाद भट्टी इस व्यक्ति से किस प्रकार के काम करवाना चाहता था। इस दौरान कई मोबाइल नंबरों की जानकारी ली गई। कॉल डिटेल्स की जांच की गई और परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी खंगाले गए।

दूसरी बार रेड करने पहुंची है राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम

आरोपी यादविंदर सिंह का कहना है कि वह करीब दो साल पहले पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आया था। इसी मामले में एनआईए की टीम उनके घर पहुंची थी। NIA अधिकारियों ने उन्हें 15 जून को चंडीगढ़ हेडक्वार्टर में दोबारा पेश होने के लिए कहा है, जहां उनसे आगे भी पूछताछ की जाएगी।

Related to this topic: