It is being reported that the father's condition

लुधियाना में बाप-बेटे पर चली गोलियां, दोनों गंभीर रूप से घायल, कुत्ते को लेकर हुई थी बहसबाजी

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 03 2026 01:27:46 PM

लुधियाना में बाप-बेटे पर चली गोलियां, दोनों गंभीर रूप से घायल, कुत्ते को लेकर हुई थी बहसबाजीबताया जा रहा है कि पिता की हालत काफी गंभीर बनी हुई है

लुधियाना में बाप-बेटे पर चली गोलियां दोनों गंभीर रूप से घायल कुत्ते को लेकर हुई थी बहसबाजी

लुधियाना में बाप-बेटे पर चली गोलियां, दोनों गंभीर रूप से घायल, कुत्ते को लेकर हुई थी बहसबाजी

बताया जा रहा है कि पिता की हालत काफी गंभीर बनी हुई है

वहीं इस मामले पर पुलिस का बयान भी चर्चा में बना हुआ है

SHO जसबीर के अनुसार उनके ध्यान में मामला सामने आया

हालांकि अभीतक गोली चलने की कोई जानकारी नहीं आई है

पुलिस की जांच पूरी होने के बाद पूरा मामला साफ हो पाएगा

लुधियाना

लुधियाना में बाप-बेटे पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पिता की हालत काफी गंभीर बनी हुई है, क्योंकि गोली उनके शरीर में ही फंसी हुई है। वहीं इस मामले पर पुलिस का बयान भी चर्चा में बना हुआ है। SHO हैबोवाल के जसबीर सिंह का कहना है कि उनके ध्यान में मामला सामने आया है। हालांकि अभी तक गोली चलने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।

कुत्ते को लेकर हुई थी बहस

अस्पताल में भर्ती 22 साल के वंश ने बताया कि उनके पापा प्रिंस का बर्थडे था। उसकी बहन सिविल सिटी इलाके में केक लेने गई थी। इसी दौरान वहां पर एक युवक कुत्ता घुमा रहा था। इस दौरान मेरी बहन ने पूछा कि क्या कुत्ता काटता तो नहीं है। इसी बात को लेकर युवक भड़क गया और उसने बहन के साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी।

मौके पर चलाई गई गोलियां

वंश ने आगे बताया कि इसके बाद उसने फोन करके पापा और मुझे बुलाया। जब मौके पर युवक से पूछा कि उसने बदतमीजी क्यों की, तो वह बहस करने लगा। इसके बाद वह दौड़कर अपने घर गया और बंदूक ले आया। आते ही उसने आसमान में 2 हवाई फायर किए। जिसके बाद उसने हमपर गोलियां चला दीं।

दोनों के बाएं पैर में लगी गोली

पीड़ित ने बताया कि मौके पर कुल 6 राउंड फायर किए गए। जबकि बाकी गोलियां सीधे हमें निशाना बनाकर चलाई गईं। हमले में पिता और पुत्र दोनों की बाईं टांग में गोली लगी है। बेटे की टांग से गोली आर-पार हो गई है। हमले के दौरान उसकी बाजू में भी गंभीर चोट आई है, जहां 9 टांके लगे हैं। वहीं, पिता की हालत गंभीर है, क्योंकि गोली उनके पैर में ही फंसी हुई है।

Related to this topic: