They have brought glory to their family

पंजाब के गुरदासपुर में सरकारी स्कूल के टीचर का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट, घर पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 08 2026 02:18:48 PM

पंजाब के गुरदासपुर में सरकारी स्कूल के टीचर का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट, घर पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागतअपने परिवार और पूरे गुरदासपुर जिले का नाम रोशन किया है

पंजाब के गुरदासपुर में सरकारी स्कूल के टीचर का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट घर पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत

पंजाब के गुरदासपुर में सरकारी स्कूल के टीचर का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट, घर पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत

अपने परिवार और पूरे गुरदासपुर जिले का नाम रोशन किया है

मुकुल ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग को दिया

इस उपलब्धि पर रिश्तेदारों और इलाके में खुशी का माहौल है

मुकुल शुरू से ही होशियार, हमेशा बेहतर प्रदर्शन करते आए

मेहनत और सही मार्गदर्शन से बड़ा लक्ष्य हासिल हो सकता है

गुरदासपुर 

गुरदासपुर के सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे वरिंदर कुमार के बेटे मुकुल मनी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार और पूरे गुरदासपुर जिले का नाम रोशन किया है। मुकुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के सहयोग और अपनी मेहनत को दिया। मुकुल मनी की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है। 

गुरदासपुर में मुकुल मनी का स्वागत

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद जब मुकुल मनी गुरदासपुर पहुंचे तो उनके परिवार, इलाके के निवासियों और उनके पिता के शिक्षक साथियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने मुकुल को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पढ़ाई में शुरू से अव्वल : माता-पिता

मुकुल मनी के माता-पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। मुकुल पढ़ाई में शुरू से ही होनहार रहे हैं और हमेशा बेहतर प्रदर्शन करते आए हैं। सेना में लेफ्टिनेंट बनने का उनका सफर उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

अपनी सफलता पर मुकुल मनी ने कहा कि इस मुकाम को हासिल करने में उनकी मेहनत के साथ-साथ उनके माता-पिता का भी बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया। 

परिवार और जिले में खुशी का माहौल

मुकुल मनी के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने से उनके परिवार के साथ-साथ गुरदासपुर जिले में भी खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के जरिए बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Related to this topic: