Captain Amarinder will remain in the BJP

कैप्टन अमरिंदर BJP में ही रहेंगे

Last Updated: June 05 2026 03:12:21 PM

कैप्टन अमरिंदर BJP में ही रहेंगे, कांग्रेस वापसी की अटकलों पर Manoranjan Kalia का बड़ा बयान

कैप्टन अमरिंदर bjp में ही रहेंगे

कैप्टन पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उनकी हर राय भाजपा के लिए महत्वपूर्ण 

हाल ही में व्यक्त की गई नाराजगी केवल उनकी भावनाओं का प्रकटीकरण

राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व में बदलाव के दौरान ऐसे प्रभाव देखने को मिलते हैं

भाजपा उनका सम्मान करती है और वह पार्टी के अहम नेताओं में शामिल 

जालंधर : 

पंजाब की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री Captain Amarinder Singh की कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda के यह कहने के बाद कि कैप्टन उनके संपर्क में हैं, इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 

पंजाब की राजनीति को अच्छी तरह समझते हैं 

भाजपा के वरिष्ठ नेता Manoranjan Kalia ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर पंजाब की राजनीति को अच्छी तरह समझते हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा था। उन्होंने कहा कि कैप्टन पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उनकी हर राय भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। 

नाराजगी केवल भावनाओं का प्रकटीकरण है

कालिया ने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पार्टी नेतृत्व ने कैप्टन से इस्तीफा मांगा था, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद और कांग्रेस दोनों छोड़ दी थीं। उन्होंने कहा कि कैप्टन द्वारा हाल ही में व्यक्त की गई नाराजगी केवल उनकी भावनाओं का प्रकटीकरण है।

हर राजनीतिक दल की कार्यप्रणाली होती है

भाजपा में संगठनात्मक फैसलों को लेकर कैप्टन की नाराजगी पर कालिया ने कहा कि हर राजनीतिक दल की अपनी कार्यप्रणाली होती है और परामर्श कब और कैसे करना है, यह पार्टी तय करती है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व में बदलाव के दौरान ऐसे प्रभाव देखने को मिलते हैं।

भाजपा के अहम नेताओं में शामिल हैं कैप्टन 

इस बीच, कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाई के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कालिया ने कहा कि भाजपा उनका सम्मान करती है और वह पार्टी के अहम नेताओं में शामिल हैं। वहीं भाजपा प्रवक्ता Pritpal Singh Baliawal ने भी कहा कि भूपेंद्र हुड्डा के बयान के अलग राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए।

Related to this topic: