Chaos erupted outside the liquor shop

चंडीगढ़ में बमनुमा चीज से ठेके पर हमला! एक्टिवा से आए 2 युवक फेंक कर मौके से फरार

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 17 2026 01:22:27 PM

चंडीगढ़ में बमनुमा चीज से ठेके पर हमला! एक्टिवा से आए 2 युवक फेंक कर मौके से फरारब्लास्ट होने के बाद ठेके के बाहर अफरा-तफरी मच गई

चंडीगढ़ में बमनुमा चीज से ठेके पर हमला एक्टिवा से आए 2 युवक फेंक कर मौके से फरार

चंडीगढ़ में बमनुमा चीज से ठेके पर हमला! एक्टिवा से आए 2 युवक फेंक कर मौके से फरार

ब्लास्ट होने के बाद ठेके के बाहर अफरा-तफरी मच गई 

लोग खुद को बचाने के लिए भागने लगे, युवक हुए फरार

खिड़की के अंदर लोगों के पैरों के पास फेंकी बमनुमा चीज

घटनास्थल पर धमाका किस कारण हुआ, जांच की जाएगी

चंडीगढ़ 

चंडीगढ़ में शराब के ठेके पर बम जैसे चीज से हमला किया गया है। इसके बाद ठेके के बाहर जोरदार ब्लास्ट हुआ और धुआं उठा। ब्लास्ट होने के बाद ठेके के बाहर अफरा-तफरी मच गई और लोग खुद को बचाने के लिए भागने लगे। घटना को अंजाम देकर युवक फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला 14 सिंतबर का है। शाम करीब 6 बज कर 50 मिनट पर एक्टिवा सवार युवक आए। एक्टिवा सवार युवक ने खिड़की के अंदर विस्फोटक चीज फेंकी पर लोगों के पैरों के पास गिरते ही धमाका हुआ और धुआं-धुआं हो गया।

फोरेंसिक जांच और सबूतों से पुष्टि

जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हमलावरों का उद्देश्य ठेके को नुकसान पहुंचाना था या कर्मचारियों और ग्राहकों को डराना था। हालांकि, पुलिस ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि हमलावरों ने वास्तव में बम या विस्फोटक ही फेंका था। घटनास्थल पर धमाका किस कारण हुआ, इसकी जांच की जाएगी। फोरेंसिक जांच और घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों के आधार पर ही इसकी पुष्टि होगी।

आस-पास सुरक्षा बढ़ाने की मांग

ठेका संचालक ने मैनेजर और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस से मांग की है। उन्होंने ठेके के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने और रात के समय विशेष निगरानी रखने का आग्रह किया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को भी जांच में शामिल करने की मांग की गई है, ताकि हमलावरों के आने-जाने का रास्ता पता चल सके।

Related to this topic: