Coach of Vaishno Devi-bound train detaches

वैष्णो देवी जा रही ट्रेन का कोच टूटा

Last Updated: June 06 2026 01:34:49 PM

वैष्णो देवी जा रही ट्रेन का कोच टूटा, बाल-बाल बचे 1200 यात्री, लुधियाना रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला

वैष्णो देवी जा रही ट्रेन का कोच टूटा

एक स्लीपर कोच अचानक तकनीकी खराबी के कारण क्षतिग्रस्त हो गया

इस हादसे में तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे यात्रियों में दहशत 

राहत की बात यह रही कि हादसा स्टेशन से ट्रेन के रवाना होते समय हुआ

यदि यही घटना हाईस्पीड के दौरान होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था

लुधियाना 

पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब माता वैष्णो देवी जा रही स्पेशल ट्रेन का एक स्लीपर कोच अचानक तकनीकी खराबी के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई और लोग तुरंत कोच से बाहर निकल आए। ट्रेन में करीब 1200 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि हादसा स्टेशन से ट्रेन के रवाना होते समय हुआ। यदि यही घटना हाईस्पीड के दौरान होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

कपलर भी अलग हुआ

न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन (04081) सुबह करीब 8:47 बजे लुधियाना स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन से रवाना होने के बाद एस-2 कोच के वॉशरूम वाले हिस्से में तकनीकी खराबी आ गई और कोच का एक हिस्सा टूट गया। दो कोचों को जोड़ने वाला कपलर भी अलग हो गया, जिससे ट्रेन को तुरंत रोकना पड़ा।

पहले से ही हाई अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के चलते पहले से ही हाई अलर्ट के बीच इस घटना को गंभीरता से लिया गया। जांच के बाद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कोई विस्फोट नहीं था, बल्कि तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा था।

कोई यात्री घायल नहीं

लुधियाना के एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वेल्डिंग फेलियर की आशंका सामने आई है। कोच के वॉशरूम वाले हिस्से में दरार आने के कारण यह नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि घटना

Related to this topic: