तलाकशुदा पत्नी को घर बुलाकर पति ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
साल पहले पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते हुआ था तलाक
समझौते के बहाने बुलाया घर, फिर की हत्या
फाजिल्का से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने धारदार हथियार से महिला की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों का कुछ समय पहले तलाक हो चुका था और वे दोबारा साथ रहने के लिए समझौता करने की तैयारी कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी को समझौते के बहाने अपने घर बुलाया। वहां उसने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और शव को जमीन में दबाने की कोशिश की। मृतका की पहचान सरोज के रूप में हुई है।
मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब 22 वर्ष पहले फाजिल्का के गांव जंडवाला मीरा सांगला में हुई थी। लगभग दो साल पहले पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते दोनों का तलाक हो गया था।
इसके बाद आरोपी गुरमीत सिंह ने समझौता करने के बहाने सरोज को अपने घर बुलाया। वहां उसने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और शव को जमीन में दफनाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस समय रहते मौके पर पहुंच गई और शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।