The family had admitted him to the hospital when

लुधियाना में युवक की संदिग्ध हालात में मौ/त, 7 महीने पहले हुई थी शादी

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 28 2026 03:29:16 PM

लुधियाना में युवक की संदिग्ध हालात में मौ/त, 7 महीने पहले हुई थी शादीहालत बिगड़ने पर परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था

लुधियाना में युवक की संदिग्ध हालात में मौत 7 महीने पहले हुई थी शादी

लुधियाना में युवक की संदिग्ध हालात में मौ/त, 7 महीने पहले हुई थी शादी

हालत बिगड़ने पर परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था

परिवार का दावा है कि  मनदीप ने एक वीडियो भी बनाया था

वीडियो में इस मौत के लिए ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया

आरोपों और मौत की असली वजह की पुष्टि जांच के बाद होगी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई

लुधियाना 

लुधियाना के डेहलों थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मनदीप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनदीप ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। हालत बिगड़ने पर परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार का दावा है कि जहरीला पदार्थ निगलने से पहले मनदीप ने एक वीडियो भी बनाया था। परिजनों के मुताबिक, वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। परिवार ने पुलिस से पूरे मामले की जांच की मांग की है। 

जांच के बाद ही हो सकेगी मौत की असली वजह की पुष्टि 

परिजन भोला के मुताबिक, मनदीप की करीब 7-8 महीने पहले शादी हुई थी। पिछले करीब 10 दिनों से उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। परिवार का कहना है कि मनदीप अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था। वहां उसे कथित तौर पर बताया गया कि उसकी सास ने पत्नी को वापस आने से मना किया है। परिजनों के अनुसार, इस बात के बाद मनदीप काफी परेशान हो गया और उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वीडियो में लगाए गए आरोपों और मौत की असली वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Related to this topic: