An FIR has been registered against 14 protesters

विधायक मनप्रीत अयाली समेत सांसद अमृतपाल के समर्थकों पर FIR, चंडीगढ़ पुलिस ने लिया एक्शन

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 30 2026 05:21:07 PM

विधायक मनप्रीत अयाली समेत सांसद अमृतपाल के समर्थकों पर FIR, चंडीगढ़ पुलिस ने लिया एक्शनबैरिकेड तोड़ने, पुलिस पर हमला करने के आरोप में 14 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की है

विधायक मनप्रीत अयाली समेत सांसद अमृतपाल के समर्थकों पर fir चंडीगढ़ पुलिस ने लिया एक्शन

विधायक मनप्रीत अयाली समेत सांसद अमृतपाल के समर्थकों पर FIR, चंडीगढ़ पुलिस ने लिया एक्शन

बैरिकेड तोड़ने, पुलिस पर हमला करने के आरोप में 14 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की है

BNS की धारा 121(1), 132, 223 सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया

वहीं, प्रदर्शनकारी चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान के सरकारी आवास के करीब पहुंच गए थे

दावा है कि कई पुलिसकर्मी घायल हुए और सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया

पंजाब डेस्क

पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह और बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर निकले अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के समर्थकों पर चंडीगढ़ पुलिस ने अब एक्शन लिया है। चंडीगढ़ पुलिस ने विधायक मनप्रीत अयाली समेत 14 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की है। पुलिस ने बैरिकेड तोड़ने, पुलिस पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(1), 132, 223 सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

बंदी सिखों की रिहाई को लेकर था प्रदर्शन

दरअसल खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह और बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के समर्थकों ने 29 जुलाई बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान के सरकारी आवास के करीब पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने वाटर कैनन पर भी कब्जा कर लिया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की। इसी को लेकर पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस का दावा है कि कई पुलिसकर्मी घायल हुए और सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया।

Related to this topic: