सुखबीर सिंह बादल एक बार फिर तलब, SIT 11 सितंबर को चंडीगढ़ में बहबल कलां गोलीकांड में करेगी पूछताछ
बहबल कलां गोलीकांड : बेअदबी की घटनाओं के बाद हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हुआ था
इससे पहले भी हो चुकी पूछताछ, जांच में सहयोग के लिए सुखबीर बादल पूरी तरह से तैयार
अलग-अलग स्तर पर जांच टीमें गठित, पंजाब की राजनीति में लंबे समय से बड़ा मुद्दा बना है
इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को भी SIT दो बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है
चंडीगढ़
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को एक बार फिर से SIT ने पूछताछ के लिए तलब किया है। SIT बहबल कलां गोलीकांड मामले में पूछताछ करेगी, इसके लिए उन्होंने सुखबीर बादल को 11 सितंबर को चंडीगढ़ में पेश होने के लिए कहा है। इससे पहले भी सुखबीर बादल को पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। हालांकि सुखबीर पहले ही कह चुके हैं कि जब भी जांच टीम उन्हें बुलाएगी, वह जांच में सहयोग करेंगे।
पंजाब की राजनीति में बड़ा मुद्दा है
बहबल कलां गोलीकांड वर्ष 2015 में बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं के बाद हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हुआ था। पुलिस कार्रवाई में बहबल कलां में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी, जबकि कोटकपूरा में भी पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। इसके बाद मामले की जांच के लिए अलग-अलग स्तर पर जांच टीमें गठित की गईं। पंजाब की राजनीति में यह मामला लंबे समय से बड़ा मुद्दा बना हुआ है।
विजय सांपला से हो चुकी पूछताछ
इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को भी एसआईटी दो बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है। वहीं सुखबीर बादल को भी इससे पहले जांच टीम के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया गया था। उस समय उन्होंने कहा था कि वह जांच में हर संभव सहयोग करने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह सुखबीर बादल हैं और डरने वाले नहीं हैं।